फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरनी 2

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी निकासी की ड्रेन बंद होने से सड़क पर घंटों फंसे रहे लोग
विज्ञापन


- ड्रेन ब्लॉक होने से नदी का पानी तेज बहाव के साथ सड़क पर आ गया
- लोगों ने लोनिवि पर ड्रेन साफ करने में लापरवाही बरतने का लगाया आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
मोरनी। भौज राजपुरा पंचायतों में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के कारण शनिवार को ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। शुक्रवार को जोली से तुरयों गांव की मुख्य सड़क पर बुढडों गांव के नजदीक मुख्य सड़क के नीचे पानी निकासी के लिए ड्रेन मौजूद है। जिसके ब्लॉक होने की वजह से पानी सड़क के ऊपर से बहने लगा। वहीं सड़क के नजदीक मौजूद नदी में अचानक पानी का बहाव तेज होने से और ड्रेन ब्लॉक होने से पानी सड़क के ऊपर से तेज बहाव के साथ बहने लगा, जिसकी वजह से काफी संख्या में ग्रामीण सड़क के दोनों ओर घंटों तक फंसे रहे। बता दें कि मोरनी पहाड़ी क्षेत्र सहित साथ लगते हिमाचल राज्य में शुक्रवार को काफी बारिश हुई।
विज्ञापन

चमन लाल, अर्चना राम, जोगिंद्र मोहलीवाला आदि चश्मदीदों ने बताया कि नदी में पानी का बहाव काफी तेज था जिसको पैदल पार करना तो दूर वाहनों पर बैठकर क्रास करना भी संभव नहीं था। उन्होंने कहा कि सड़क बनाते समय पानी निकासी करने के लिए ड्रेन डाली गई थी जो काफी समय से बंद है जिसके कारण हर बार इस समस्या के कारण ग्रामीणों और खासकर स्कूली बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जिसका समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें