फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालतु जानवर

विज्ञापन
विज्ञापन
पालतू पशु सड़कों पर दिखे तो मालिक के खिलाफ होगा केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। जिला प्रशासन ने 15 अगस्त से पहले स्ट्रे कैटल फ्री करने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी शुरुआत जिला प्रशासन और नगर निगम ने कर दी है। इसके तहत अब अगर पालतू जानवर अगर शहर की सड़कों पर पाए गए तो उसके मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। यहां तक कि अगर किसी गौशाला की गाय शहर की सड़कों पर मिली तो उक्त गौशाला के मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज करवाया जाएगा और उसे जुर्माना भी भरना पड़ेगा। अतिरिक्त उपायुक्त जगदीप ढ़ांडा ने बताया कि स्ट्रे कैटल्स को लेकर हुई मीटिंग में नगर निगम के ईओ जरनैल सिंह को पंचकूला को कैटल फ्री करवाने के लिए कार्रवाई तेज करने को कहा गया है। इसके तहत कैटल कैचिंग स्क्वॉयड के साथ पुलिस भी काम करेगी, ताकि जुर्माने करने के साथ-साथ कैटल्स मालिक के खिलाफ मामला भी दर्ज किया जाएगा। बता दें कि पंचकूला में रात को अक्सर आपको सड़कों पर स्ट्रे कैटल्स झुंड में घूमते दिखाई देते हैं। बावजूद इसके निगम की स्ट्रे कैटल कैचिंग स्क्वायड कमेटी की ओर से उसे पकड़ा नहीं जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें