फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में 15000 हजार नए मकान

Sun, 12 Apr 2015 01:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य के विभिन्न इलाकों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 11259 ईडब्ल्यूएस फ्लैटों के निर्माण के लिए 882.85 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी प्रदान की है। इसके अलावा, इन फ्लैटों में रहने वाले लोगों की सुविधा के लिए सामुदायिक केंद्रों के निर्माण के लिए 171.65 करोड़ रुपये की राशि की भी स्वीकृति प्रदान की।
विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 882.85 करोड़ रुपये की लागत से 11259 ईडब्ल्यूएस फ्लैट बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि हिसार के सेक्टर-14 भाग दो में 1480 फ्लैट, हिसार के सेक्टर-5 में 1850 फ्लैट, फतेहाबाद के सेक्टर-9 में 4950 फ्लैट, अग्रोहा के सेक्टर-6 में 400 फ्लैट, जगाधरी के सेक्टर-22 में 976 फ्लैट और सेक्टर-24 में 203 फ्लैट, करनाल के सेक्टर-32 और 9 में 924 फ्लैट और सफीदों के सेक्टर-9 में 498 फ्लैटों का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन फ्लैट के विकास कार्य के लिए 163.20 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी, जिनमें सड़क निर्माण, जलापूर्ति, सीवरेज प्रणाली, बरसाती पानी की निकासी, रेन वाटर हार्वेस्ट सिस्टम, पैदल पथ का निर्माण, अग्नि शमन उपकरण, बाहरी बिजलीकरण, सौर ऊर्जा ताप प्रणाली, दुकाने, बागवानी, भू-दृश्य, चारदीवारी, गेट, पम्प और बूस्टिंग स्टेशन इत्यादि शामिल हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा 8.45 करोड़ रुपये की राशि इन सेक्टरों में सामुदायिक केन्द्रों के निर्माण पर खर्च की जाएगी। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को किफायती घर मुहैया करवाने के मद्देनजर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने 284.59 एकड़ भूमि हरियाणा आवास बोर्ड को ईडब्ल्यूएस फ्लैटों और अन्य श्रेणी के घरों के लिए हिसार, फतेहाबाद, अग्रोहा, करनाल, चीका, चरखीदादरी, जगाधरी, फरीदाबाद, सफीदों, झज्जर, गोहाना और सिरसा में निर्माण के लिए दी है।

उन्होंने बताया कि जगाधरी, हिसार, फतेहाबाद, अग्रोहा, चीका, करनाल, चरखी दादरी और सफीदों में 174.62 एकड़ भूमि का कब्जा ले लिया है और शेष भूमि का कब्जा अभी हुडा को दिया जाना है। उन्होंने बताया कि हरियाणा आवास बोर्ड के परामर्श आर्कीटैक्ट द्वारा स्थलों की योजना बना ली गई है। उन्होंने बताया कि जहां भूमि का कब्जा कर लिया गया है, वहां ग्राउंड फ्लोर तथा तीन मंजिला घरों का निर्माण करने लिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें