फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: अस्पतालों में अब सुरक्षा गार्ड की जगह नहीं होगी 1500 होमगार्ड की तैनाती, सरकार ने रद्द किया फैसला

Fri, 08 Apr 2022 08:11 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

महानिदेशक ने कहा कि कौशल रोजगार निगम के बारे यूनियन का ज्ञापन सरकार को भेज दिया जाएगा। यूनियन नेताओ ने निगम को भंग करने की मांग दोबारा दोहराई।
विज्ञापन
होमगार्ड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में सुरक्षा गार्ड की जगह 1500 होमगार्ड की तैनाती नहीं होगी। प्रदेश सरकार ने होमगार्ड लगाने का फैसला रद्द कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से डीजी होमगार्ड को इसका पत्र भेज दिया गया है। होमगार्ड की तैनाती का लंबे समय से विरोध हो रहा था।

विज्ञापन


नौकरी से हटाए 2200 से अधिक ठेका कर्मियों को ड्यूटी पर वापस लेने का प्रस्ताव स्वास्थ्य विभाग ने सरकार को भेज दिया है। महानिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. वीणा सिंह ने शुक्रवार को सर्व कर्मचारी संघ व स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को यह जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने महानिदेशक का आभार जताते हुए ठेका कर्मचारियों को नौकरी से हटाने का मुद्दा उठाया। इस पर महानिदेशक ने कहा कि सरकार की अनुमति मिलते ही निकाले गए ठेका कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर ले लिया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने दो टूक कहा कि 10 अप्रैल तक इन कर्मियों को वापस ड्यूटी पर नहीं लिया तो 11 अप्रैल को प्रदेश भर में डीसी दफ्तरों पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे और नौकरी बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा। सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान सुभाष लांबा और महासचिव सतीश सेठी ने बताया कि प्रशिक्षित कर्मचारियों के अभाव में अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों की व्यवस्था चरमरा गई है। 
विज्ञापन


सिविल सर्जन ने भी उच्च अधिकारियों को इस बारे में लिखा है। जनता को दी जाने वाली मेडिकल सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं। स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन के नेता मंगत राम, सुमित ऋषि व रमा ने महानिदेशक के साथ शुक्रवार को हुई बैठक में अपनी मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले सभी अनुबंधित व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को कौशल रोजगार निगम के बजाय विभाग के पे-रोल पर लेकर पक्का करें। उन्होंने महानिदेशक को ज्ञापन भी सौंपा। महानिदेशक ने कहा कि कौशल रोजगार निगम के बारे यूनियन का ज्ञापन सरकार को भेज दिया जाएगा। यूनियन नेताओ ने निगम को भंग करने की मांग दोबारा दोहराई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें