फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: 15 हजार आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के भी होंगे ऑनलाइन तबादले, इन पर लागू होगी ये नीति

Tue, 14 Sep 2021 01:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा सरकार ने आउटसोर्सिंग नीति पार्ट-2 के तहत लगे कर्मचारियों पर भी ऑनलाइन तबादला नीति लागू कर दी है। अब एक ही कैडर पदों वाले 80 या इससे अधिक कर्मचारी पर ऑनलाइन तबादला नीति लागू होगी। सरकार ने यह फैसला तबादलों में पारदर्शिता और एकरूपता लाने के उद्देश्य से लागू किया है।
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने आउटसोर्सिंग नीति पार्ट-2 के तहत लगे अनुबंध कर्मचारियों पर भी ऑनलाइन तबादला नीति लागू कर दी है। लगभग 15 हजार कर्मचारी इसके दायरे में आएंगे। सरकार का फैसला विभिन्न सरकारी विभागों, बोर्ड, निगमों में एक ही कैडर पदों पर अनुबंध के तहत नियुक्त 80 या इससे अधिक कर्मचारियों पर प्रभावी होगा। मुख्य सचिव की तरफ से सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्ड-निगमों के प्रबंध निदेशकों, मुख्य प्रशासकों, सभी मंडलायुक्तों और डीसी को आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


विभाग के अनुसार सरकार ने यह अहम निर्णय तबादलों में पारदर्शिता व एकरूपता लाने के लिए लिया है। सरकारी विभागों में सरकार पहले ही एक कैडर के 80 या इससे अधिक संख्या वाले कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन तबादला नीति लागू कर चुकी है। कुछ विभागों, निगमों व बोर्ड में ‘आउटसोर्सिंग नीति पार्ट-2’ के तहत लगे अनुबंध कर्मचारियों की संख्या हजारों में है। इसे देखते हुए सरकार ने निर्णय लिया है कि एक ही कैडर के 80 या इससे अधिक संख्या में लगे अनुबंध कर्मचारियों पर भी यह नीति लागू होगी। सरकार ने सभी उच्च अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें