फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन माह से बंद पडी राशन वितरण मशीनें सुचारू, जल्द मिलेगा राशन, ग्रामीणों के खिले चैहरे, धारला पंचायत के सरपंच ने जताया आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों को राशन मिलने की उम्मीद जगी
विज्ञापन

आपूर्ति विभाग ने राशन वितरण की मशीनों को सुचारू कराया
मशीन खराब होने के कारण डिपो होल्डर नहीं ले पा रहे थे अंगूठे का निशान
अमर उजाला ब्यूरो
मोरनी।
मोरनी खंड की तीन पंचायतों के ग्रामीणों को जल्द राशन मिलने की उम्मीद जगी है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने राशन वितरण मशीनों को सुचारू करवा दिया है। इस समस्या का सामना कर रहे ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे हैं। इस समस्या का समाधान होने पर धारला पंचायत के सरपंच सुरेश पाल व बड़याल गांव के ग्रामीणों ने आभार जताया है।
गौरतलब है कि राशन वितरण की मशीनें बंद होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अमर उजाला ने नौ जुलाई के अंक में ‘मोरनी के कई डिपो में पड़ा राशन सड़ने के कगार पर’ शीर्षक से इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विभाग ने इस दिशा में तुरंत कदम उठाते हुए मशीनों को सुचारू करवा दिया है। वहीं लोगों की मांग है कि उन्हें पिछले माह का रुका राशन भी मिलना चाहिए।
विज्ञापन

बता दें कि जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की अधिकारी मेघना तंवर ने मोरनी पहुंच कर इसका समाधान कराया है। सिम कार्ड की समस्या के कारण तीन माह से मशीन बंद थी और ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही थी।
विज्ञापन


यह है मामला
मोरनी खंड के अंतर्गत पड़ने वाले भोज नग्गल की तीन पंचायतों धारला, दाबसू, ठंडोग के ग्रामीण राशन डीपो में राशन की मात्रा पर्याप्त होने के बावजूद इससे वंचित थे। इसका कारण राशन वितरण मशीनें थी, जो कई माह से नेटवर्क की समस्या के कारण बंद पड़ी थी। इस कारण डीपो होल्डर ग्रामीणों के अंगूठों के निशान नहीं ले पा रहा था। राशन न मिलने से सबसे ज्यादा परेशानी उन गरीब परिवारों को उठानी पड़ रही थी, जो आर्थिक रूप से पिछड़ों की सूची में आते हैं। घर चलाने के लिए सरकार की ओर से मिलने वाले राशन पर काफी निर्भर करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें