282 नशा पीड़ितों को राहत
पंजाब सरकार द्वारा नशे की लत का शिकार लोगों को मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से चलाई जा रही जागरूकता मुहिम के तहत नशा पीड़ितों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 64-ए का लाभ लेकर पुनर्वास और इलाज के लिए प्रेरित किया है। आईजी डॉ. सुखचैन गिल ने बताया कि सिर्फ 20 दिन में अदालत ने 237 मामलों की पुष्टि की है, जहां एनडीपीएस एक्ट की धारा 64-ए के तहत आदेश पारित किए गए हैं और उनके अधीन 282 नशा पीड़ित नशा छुड़वाने और पुनर्वास के लिए इलाज करवा रहे हैं।
अब तक 951 गैंगस्टर गिरफ्तार
आईजी ने बताया कि छह अप्रैल, 2022 को स्थापित हुई एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने अब तक 951 गैंगस्टरों/ अपराधियों को गिरफ्तार करने और 10 को बेअसर करने के बाद 312 गैंगस्टरों/ आपराधिक मॉड्यूलों का पर्दाफाश किया है। उनके पास से आपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल किए जाने वाले 963 हथियारों और 208 वाहनों को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।