फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala: राजा वड़िंग बोले- परनीत कौर सस्पेंड, पटियाला से नहीं मिलेगी कांग्रेस की टिकट, नया उम्मीदवार उतारेंगे

Tue, 23 Jan 2024 09:01 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर को इस बार पटियाला लोकसभा सीट से कांग्रेस अपना प्रत्याशी नहीं बनाएगी। इस सीट पर नया प्रत्याशी उतारा जाएगा। यह एलान कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने मंगलवार को पटियाला में किया। 
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि परनीत कौर को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते सस्पेंड किया गया है। सस्पेंड करने व पार्टी से निकालने में कोई फर्क नहीं होता है। इसलिए वह इस बार पटियाला लोकसभा हलके से कांग्रेस की उम्मीदवार नहीं होंगी। वड़िंग ने नवजोत सिंह सिद्धू का नाम लिए बगैर कहा कि पार्टी में जो कोई गलती करेगा या कर रहा है, उसके खिलाफ नोटिस जारी नही होगा। बल्कि उसे सीधा पार्टी से बाहर किया जाएगा। पार्टी से बड़ा कोई नहीं है।

विज्ञापन


वड़िंग ने कहा कि प्रधान होने के बावजूद यह बात उन पर भी लागू होती है। जब तक कोई नेता या कार्यकर्ता कांग्रेस में है, तब तक वह सार्वजनिक मंचों पर अपने निजी विचार नहीं रख सकता है। 

अगर किसी को ऐसा करना है तो वह पार्टी मंच से परे हटकर यह सब करे। वड़िंग समेत पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी योगेंद्र यादव मंगलवार को पटियाला में पार्टी के जिला व ब्लॉक प्रधानों व अन्य ओहदेदारों के साथ बैठक करने पहुंचे थे। वड़िंग ने कहा कि बैठक में आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी को मजबूत करने व पटियाला सीट के उम्मीदवार को लेकर भी विचार-चर्चा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पटियाला सीट से नया उम्मीदवार उतारेंगे: यादव

बैठक में योगेंद्र यादव ने भी कहा कि परनीत कौर को पार्टी से सस्पेंड किया गया है। इसलिए इस बार पटियाला सीट से एक नया उम्मीदवार मैदान में उतारा जाएगा। नवजोत सिद्धू के बारे में यादव ने कुछ भी कहने से इन्कार कर दिया। यादव ने बताया कि अगले तीन दिनों के दौरान पंजाब के छह लोकसभा हलकों को कवर किया जाना है। इसके तहत गुरुवार को उनके समेत पंजाब के बाकी आला नेता भी जालंधर व होशियारपुर जाएंगे। बैठकों का मकसद आने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी को मजबूत किया जाना है।

सिद्धू नहीं आए बैठक में, नजदीकी ने कहा- नहीं मिला न्योता

पटियाला में की गई अहम बैठक से नवजोत सिंह सिद्धू गैर हाजिर रहे। इससे पंजाब कांग्रेस में चल रही अंतर्कलह एक बार फिर से सामने आ गई। वड़िंग से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने टालते हुए कहा कि एक ही समय पर एक जगह पर पार्टी के सभी नेता नहीं पहुंच सकते हैं। इसलिए मीडिया सिद्धू की गैर मौजूदगी को ज्यादा तूल न दे। वहीं सिद्धू के करीबी मनसिमरत सिंह शैरी रियाड़ ने कहा कि सिद्धू को बैठक का न्योता नहीं मिला। ऐसे में जाने का सवाल ही नहीं होता है। उन्होंने कहा कि सिद्धू बिना बुलाए केवल श्री हरमंदिर साहब ही जाते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें