फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब का रण: 1304 उम्मीदवार मैदान में, प्रकाश सिंह बादल सबसे उम्रदराज प्रत्याशी, नौ की उम्र 25 साल

Fri, 11 Feb 2022 12:08 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब में 117 विधानसभा सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा। 10 मार्च को परिणाम जारी होंगे। कुल 1304 उम्मीदवार मैदान में हैं। दो ट्रांसजेंडर और 93 महिलाएं भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं। 
विज्ञापन
प्रकाश सिंह बादल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के 117 विधानसभा हलकों में 20 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए 1,304 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 2 उम्मीवार ट्रांसजेंडर और 93 महिलाएं हैं, जबकि 1,209 उम्मीदवार पुरुष हैं। यह जानकारी पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) डॉ. एस करुणा राजू ने दी। उन्होंने बताया कि नौ उम्मीदवार 25 साल की उम्र के हैं और छह 80 साल से अधिक उम्र के हैं।

विज्ञापन


श्री मुक्तसर साहिब के हलका लंबी में सबसे अधिक उम्र (94 साल) के उम्मीदवार प्रकाश सिंह बादल चुनाव लड़ रहे हैं। इस चुनाव के लिए राज्य में कुल 2,14,99,804 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें से 1,12,98,081 पुरुष, 1,02,00,996 महिलाएं, 727 ट्रांसजेंडर, 1,58,341 दिव्यांग मतदाता, 1,09,624 सर्विस वोटर, 1,608 प्रवासी मतदाता और 80 साल से अधिक उम्र के 5,09,205 मतदाता हैं।

उन्होंने बताया कि 14,684 मतदान केंद्रों पर 24,740 पोलिंग स्टेशन हैं। इनमें 2,013 की पहचान संवेदनशील पोलिंग स्टेशनों के रूप में की गई है। उन्होंने कहा कि मतदान वाले दिन सभी पोलिंग बूथों को वेबकास्टिंग के अधीन कवर किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार संवेदनशील पोलिंग स्थानों पर केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) को कम से कम आधे हिस्से और शेष पर पंजाब पुलिस की तैनाती की जाएगी। 
विज्ञापन


निष्पक्ष चुनाव के लिए यह टीमें रहेंगी सक्रिय
डॉ. राजू ने यह भी बताया कि मतदान को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिमय ढंग से करवाने के लिए 972 फ्लाइंग स्क्वायड टीमें (एफएसटी), 857 स्टैटिक निगरानी दल (एसएसटी), 479 वीडियो निगरानी दल (वीएसटी), 159 वीडियो व्यूइंग टीमें (वीवीटी) और राज्य भर में 119 लेखा टीमें तैनात की गई हैं जो 24 घंटे काम कर रही हैं। गौरतलब है कि मतदान 20 फरवरी को सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होगा और मतों की गिनती 10 मार्च गुरुवार को होगी।

80 साल से अधिक उम्र के उम्मीदवार

  • क्षेत्र                 प्रत्याशी                     उम्र
  • लंबी              प्रकाश सिंह बादल           94
  • खडूर साहिब   रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा     84
  • होशियारपुर    ओमप्रकाश जाखू            80
  • धर्मकोट        जत्थेदार तोता सिंह         80
  • मलौट       बिदड़ा राम                        80
  • सुनाम         बलदेव सिंह मान             80

25 साल उम्र के उम्मीदवार

  • क्षेत्र                  प्रत्याशी                   उम्र
  • भोआ             मुनीष कुमार               25
  • अमृतसर (द)   तरुण मेहता               25
  • तरन तारन     डॉ. सुखमनदीप ढिल्लों  25
  • खन्ना         परमजीत वालिया           25
  • गिद्दड़बाहा      गुरजिंदर सिंह              25
  • कोटकपूरा      हरसिमरनजोत सिंह     25
  • तलवंडी साबो   रंपी कौर                   25
  • मानसा        राज कुमार                   25
  • महल कलां     सुपिंदर सिंह               25
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें