फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: राजेश खुल्लर बने वित्त आयुक्त, खेल विभाग नवदीप सिंह विर्क के पास, प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

Sun, 16 Apr 2023 10:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क को खेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। पिछले सप्ताह आईपीएस पंकज नैन का खेल विभाग से तबादला किया गया था। उनके स्थान पर आईएएस अजय तोमर को जिम्मेदारी दी गई थी। इसी प्रकार, अभिलेखागार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक खेमका प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में 106 दिन के लंबे इंतजार के बाद प्रदेश को एफसीआर (वित्त आयुक्त) मिल गया है। ढाई साल वर्ल्ड बैंक सेवाएं देकर लौटे 1988 बैच के आईएएस राजेश खुल्लर को हरियाणा सरकार ने नया एफसीआर नियुक्त किया है। इसके अलावा खुल्लर को स्कूल शिक्षा विभाग और जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव की भी जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन


31 मार्च को अपनी ज्वाइनिंग देने के बाद वह नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे। वहीं, 31 दिसंबर से एफसीआर का पद खाली चल रहा था और गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद लिंक अधिकारी के तौर पर इस अहम पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। रविवार शाम को हरियाणा सरकार ने 13 आईएएस, एक आईपीएस और एक आईआरएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया।

परिवहन विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क को खेल विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। पिछले सप्ताह आईपीएस पंकज नैन का खेल विभाग से तबादला किया गया था। उनके स्थान पर आईएएस अजय तोमर को जिम्मेदारी दी गई थी। इसी प्रकार, अभिलेखागार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक खेमका प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा में पहली बार आईआरएस देविंद्र सिंह कल्याण, आईआरएस-आईटी को आबकारी एवं कराधान विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया है। इससे पहले, आईएएस अधिकारी ही यह जिम्मेदारी संभालते रहे हैं। देविंद्र सिंह कल्याण घरौंडा से भाजपा विधायक हरविंद्र कल्याण के भाई हैं। इसी प्रकार अनुराग रस्तोगी को वित्त एवं योजना विभाग के अलावा लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) एवं वास्तुकला विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। उद्योग एवं वाणिज्य विभाग और सूचना प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का कार्यभार सौंपा गया है।

खेमका को दो विभाग
अक्सर चर्चा में रहने वाले आईएएस अशोक खेमका को हरियाणा सरकार ने एक और विभाग प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। वह पहले से अभिलेखागार विभाग में सेवाएं दे रहे हैं लेकिन इन दोनों विभागों को महत्वपूर्ण नहीं माना जाता। काफी समय से वह सरकार की कार्यप्रणली को लेकर भी ट्विटर पर सवाल उठाते रहे हैं। पिछले दिनों खेमका ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर उन्हें एंटी करप्शन ब्यूरो का प्रमुख बनाने की मांग की थी।

            13 आईएएस, एक आईपीएस और एक आईआरएस के तबादले
नाम    नियुक्ति
सुधीर राजपाल एसीएस, कृषि और नागरिक उड्डयन विभाग
डॉ. सुमिता मिश्रा एसीएस, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग
अंकुर गुप्ता एसीएस, पशुपालन एवं डेयरी विभाग और मत्स्य पालन विभाग
डॉ राजा शेखर वुंड्रू एसीएस, हाउसिंग फॉर ऑल विभाग और विदेश सहयोग विभाग
अपूर्व कुमार सिंह एसीएस, जन स्वास्थ्य विभाग और ऊर्जा विभाग, हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड का सलाहकार
अरुण कुमार गुप्ता एसीएस, नगर एवं ग्राम आयोजना और शहरी संपदा विभाग और खान एवं भूविज्ञान विभाग
विजेंद्र कुमार प्रधान सचिव, सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और अंत्योदय (सेवा) विभाग,  हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड का सीईओ।
 
विकास गुप्ता आयुक्त एवं सचिव, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, हरियाणा परिवार पहचान अथॉरिटी के सीईओ।
अमनीत पी कुमार  आयुक्त एवं सचिव, सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग।

   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें