फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं का हिंदी पेपर आसान, छात्र दिखे खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से सोमवार को 12वीं के छात्रों के लिए हिंदी कोर और हिंदी इलेक्टिव की टर्म-2 परीक्षा का आयोजन करवाया गया। छात्रों के मुताबिक टर्म-1 के मुकाबले पेपर आसान था। हालांकि पेपर लंबा था इसलिए पूरा हल करने में थोड़ा समय लगा।
विज्ञापन

शहर में सीबीएसई 12वीं बोर्ड की टर्म-2 परीक्षा सोमवार को शहर के 56 स्कूलों में आयोजित करवाई गई। इसमें 24 सरकारी स्कूल, तीन केंद्रीय विद्यालय और 29 निजी स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। विद्यार्थियों की परीक्षा सुबह साढ़े 10 बजे शुरू होकर दोपहर साढ़े 12 बजे तक चली। गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल-35 के प्राचार्य दविंदर ने बताया कि छात्र परीक्षा के बाद खुश थे। पेपर आसान से मध्यम था इसलिए लगभग सभी छात्रों की परीक्षा ठीक हो गई।
स्कूलों में बच्चों को सैंपल पेपर के आधार पर अभ्यास भी करवाया हुआ था। इससे छात्रों को काफी मदद मिली। 12वीं के हिंदी कोर प्रश्न पत्र में सात प्रश्न थे। सैंपल पेपर पैटर्न के अनुसार प्रश्नों में आंतरिक विकल्प थे। जबकि 12वीं के हिंदी इलेक्टिव पेपर में प्रश्न पत्र में दो सेक्शन थे और इसमें कुल नौ प्रश्न पूछे गए थे।
विज्ञापन

सैंपल पेपर से मिला सहयोग
सरकारी स्कूल की छात्रा अवनीत ने बताया कि पेपर आसान था। टर्म-1 और टर्म-2 दो भागों में पाठ्यक्रम विभाजित होने से तैयारी करने में भी परेशानी नहीं हुई थी। इसके साथ सीबीएसई की ओर से जारी सैंपल पेपर हल किए हुए थे, हालांकि उनमें से प्रश्न नहीं पूछे गए थे। अंदाजा था कि पेपर कैसा रहेगा। अंजलि ने बताया कि पाठ्यक्रम कम था इसलिए अगर किसी ने अच्छे से तैयारी की हुई थी तो उनके लिए पेपर आसान था लेकिन थोड़ा लंबा था इसलिए पेपर हल करने में समय लगा। कुछ छात्रों ने हिंदी इलेक्टिव और कुछ ने हिंदी कोर विषय का पेपर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें