हरियाणा में खट्टर सरकार की प्रशासन का चेहरा बदलने की कवायद के बीच शनिवार को प्रदेश सरकार ने तत्काल प्रभाव से 128 एचसीएस और एक आईएएस अधिकारी के तबादला आदेश जारी किए। इन तबादलों का निर्णय शुक्रवार देर रात लिया गया लेकिन तबादलों की सूची शनिवार सुबह 5.30 बजे जारी की गई।
इसका कारण यह भी बताया गया कि शनिवार-रविवार के अवकाश के बाद अधिकारी सोमवार को नए पद ज्वाइन कर लें। सोमवार से नए मुख्य सचिव पीके गुप्ता का भी कार्यकाल शुरू हो रहा है। तबादलों की सूची में पिछली सरकार के करीब रहे अधिकारियों को भी उचित जगह मिली है। नए बने एचसीएस अधिकारियों को भी अहम जिम्मेवारी दी गई है।
एसपी अरोड़ा बने पंचकूला के कमिश्नर
पंचकूला में पहली बार नगर निगम का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। अभी तक यह चार्ज डीसी के पास रहता था। एसपी अरोड़ा को नगर निगम का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। करनाल (सीएम सिटी) नगर निगम में अरविंद मल्हान को कमिश्नर नियुक्त किया गया है। यहां भी अब तक डीसी के पास चार्ज था। भूपेंद्र सिंह को हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन का सचिव नियुक्त किया गया है। महावीर कौशिक को हुडा का संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
मुकल कुमार बने ओएसडी
एचसीएस मुकुल कुमार को मुख्यमंत्री खट्टर का ओएसडी नियुक्त किया गया है। यह पद लंबे समय खाली था। मुकुल कुमार इस समय बल्ल्भगढ़ में एसडीएम के पद पर तैनात हैं। उनकी जगह पर आईएएस डॉ. प्रिंयका सोनी को एसडीएम लगाया गया है। वे पहले अंबाला में एसडीएम थीं।
बदले गए अधिकारियों के नाम और नई जिम्मेदारियां इस प्रकार हैं-
आईएएस अफसर
डॉ. प्रियंका सोनी- एसडीएम बल्लभगढ़
एचसीएस अफसर इस प्रकार हैं-
आरसी विधान- अपर श्रम आयुक्त गुड़गांव, सुमेधा कटारिया- विशेष सचिव, जन शिकायतें, अतिरिक्त प्रभार, भूपिंदर सिंह- सचिव, हरियाणा लोक सेवा आयोग, सुनीता वर्मा- संयुक्त आयुक्त एमसीएफ ओल्ड फरीदाबाद, पंकज चौधरी- अतिरिक्त निदेशक प्रशासन, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण और सचिव, हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग, वीएस हुड्डा- अतिरिक्त निदेशक प्रशासन औद्योगिक प्रशिक्षण, अजय मलिक- अतिरिक्त राज्य परिवहन आयुक्त सड़क सुरक्षा, एएस मान- अतिरिक्त निदेशक प्रशासन सेकेंडरी शिक्षा एवं अतिरिक्त सचिव स्कूल शिक्षा, अरविंद मलहान- आयुक्त नगर निगम करनाल, दिनेश सिंह यादव- प्रशासक हुडा रोहतक, सुजान सिंह- एडीसी पानीपत, अशोक कुमार गर्ग- जोनल प्रशासक एचएसएएमबी गुड़गांव, पुष्पेंद्र सिंह- एडीसी झज्जर, प्रदीप गोदारा- अतिरिक्त निदेशक प्रशासन मेडिकल कॉलेज नल्हार, मेवात, एसपी अरोड़ा- आयुक्त, पंचकूला नगर निगम, अतिरिक्त कार्यभार, भाल सिंह बिश्नोई- अतिरिक्त निदेशक प्रशासन कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज करनाल, जोनल प्रशासक एचएसएएमबी, करनाल, आरएस वर्मा- एडीसी महेंद्रगढ़, विवेक पदम सिंह- संयुक्त सचिव वित्त विभाग, जयबीर सिंह आर्य- प्रबंध निदेशक शूगर मिल रोहतक, शिव प्रसाद- आयुक्त, नगर निगम पानीपत, एमके आहूजा- अतिरिक्त निदेशक प्रशासन पर्यटन, वीके दहिया- सिटी मजिस्ट्रेट, मेवात नूंह, महावीर सिंह- अतिरिक्त राज्य परिवहन नियंत्रक एवं सचिव राज्य सूचना आयोग,
जगदीश शर्मा- सीईओ, शीतला माता श्राइन बोर्ड गुड़गांव, ललित कुमार- सचिव हाउसिंग बोर्ड, वीरेंद्र लाठर- एडीसी सोनीपत, राजेश जोगपाल- एडीसी जींद, जितेंद्र कुमार-1- एडीसी कैथल, मुकुल कुमार- ओएसडी, मुख्यमंत्री, नरेश कुमार- अतिरिक्त निदेशक, प्रशासन मौलिक शिक्षा, सचिव स्कूल शिक्षा, अंजू चौधरी- एडीसी मेवात नूंह, महावीर कौशिक- संपदा अधिकारी, हुडा पंचकूला, नरहरि सिंह बांगड़- संयुक्त आयुक्त, नगर निगम एनआईटी फरीदाबाद, राजीव मेहता- एसडीएम करनाल, प्रदीप कुमार-1- संयुक्त आयुक्त नगर निगम गुड़गांव, धर्मेंद्र सिंह- एसडीएम फतेहाबाद, धर्मवीर सिंह- सचिव आरटीए, पानीपत और जींद, राम कुमार सिंह- एसडीएम कैथल, सुशील सारवान- एसडीएम सोनीपत, मनोज कुमार- एसडीएम पटौदी, शक्ति सिंह- संपदा अधिकारी हुडा करनाल, गुरमीत सिंह- सचिव हरियाणा एग्रो इंडस्ट्री, सचिव हरियाणा अल्पसंख्यक आयोग, प्रतिमा चौधरी- सचिव और जांच अधिकारी हैफेड, मुनीष नागपाल- संपदा अधिकारी हुडा गुड़गांव-प्रथम, कुलधीर सिंह- संयुक्त सचिव स्वास्थ्य विभाग, अतिरिक्त निदेशक प्रशासन फूड एवं ड्रग प्रशासन, वत्सल वशिष्ठ- एसडीएम गुड़गांव प्रथम, रंजीत कुमार- प्रबंध निदेशक सहकारी शूगर मिल पानीपत, महेंद्र पाल- सचिव आरटीए अंबाला और कैथल, मुकेश कुमार- महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज हिसार, हवा सिंह- एसडीएम शाहबाद, सतपाल शर्मा- सचिव, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड, रामकुमार बेनीवाल- संयुक्त निदेशक प्रशासन महिला एवं बाल विकास, प्रेम चंद गांगले- एसडीएम जगाधरी, सतबीर सिंह जंगू- एसडीएम कनीना, नरेंद्र सिंह यादव- संयुक्त आयुक्त नगर निगम गुड़गांव, सतबीर सिंह कुंडू- एसडीएम थानेसर, अश्वनी कुमार- एसडीएम बेरी, संजय राय- एसडीएम डबवाली, बीर सिंह कलीरामाना- एसडीएम गुहला, सतबीर सिंह लोहचब- एसडीएम तोशाम, सुभाष श्योराण- एसडीएम पानीपत, अमरदीप जैन- एसडीएम बहादुरगढ़, ओमप्रकाश- एसडीएम महेंद्रगढ़, राजीव अहलावत- सचिव आरटीए सोनीपत, विक्रम सिंह मलिक- महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद, प्रताप सिंह- संयुक्त आयुक्त नगर निगम बल्लभगढ़, बीर सिंह- सचिव आरटीए भिवानी और हिसार, डीआर कैरों- एसडीएम फिरोजपुर झिरका, उमेद सिंह लोहान- एसडीएम गन्नौर, प्रवेश कुमार- अतिरिक्त निदेशक प्रशासन उद्योग एवं वाणिज्य, आशिमा सांगवान- एसडीएम झज्जर
सत्येंद्र दुहन- महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज दिल्ली, सतबीर सिंह- एसडीएम पलवल, योगेश कुमार- सचिव आरटीए करनाल, कुरुक्षेत्र, सुभिता ढाका- प्रबंध निदेशक सहकारी शूगर मिल कैथल, जयदीप कुमार- सचिव आरटीए फरीदाबाद
सम्वर्तक सिंह खांगवाल- अतिरिक्त निदेशक प्रशासन सूचना एवं जनसंपर्क, मनजीत सिंह- प्रबंधक निदेशक सहकारी शूगर मिल करनाल, संत लाल पाछर- संयुक्त निदेशक प्रशासन शहरी स्थानीय निकाय, सुभाष चंद्र सिहाग- संयुक्त आयुक्त परिवहन, विरेंद्र सिंह-1- संयुक्त निदेशक प्रशासन उच्च शिक्षा, देवीलाल सिहाग- एसडीएम नूंह, सुरेश कुमार चाहल- एसडीएम असंध, नवीन कुमार आहूजा- सिटी मजिस्ट्रेट यमुनानगर, कमलप्रीत कौर- उप सचिव वित्त विभाग, अमित कुमार- संपदा अधिकारी हुडा रोहतक, प्रदीप कुमार-2- एसडीएम समालखा, सुशील कुमार-2- एसडीएम रोहतक, अनु- संयुक्त आयुक्त नगर निगम रोहतक, अतिरिक्त निदेशक प्रशासन पीजीआई रोहतक, विराट- सचिव हुडा, विवेक चौधरी- सचिव आरटीए पलवल और मेवात, दलबीर सिंह- एसडीएम महम, अश्वनी मलिक- एसडीएम इंद्री, रीगन कुमार- सिटी मजिस्ट्रेट कैथल, अमरजीत सिंह- सचिव आरटीए गुड़गांव, त्रिलोक चंद - महाप्रबंधक हरियाणा रोडवेज गुड़गांव, विवेक कालिया- संयुक्त आयुक्त नगर निगम गुड़गांव, अजय चोपड़ा- सचिव आरटीए रेवाड़ी व महेंद्रगढ़, तरुण कुमार पवारिया- संपदा अधिकारी हुडा गुड़गांव-द्वितीय, सतीश यादव- एसडीएम गुड़गांव-द्वितीय, सतीश कुमार - एसडीएम गोहाना, मनोज खत्री- सिटी मजिस्ट्रेट रोहतक, गौरव कुमार- सचिव आरटीए झज्जर, रोहतक, सुधांशु गौतम- सिटी मजिस्ट्रेट गुड़गांव, शिल्पी पातर- एसडीएम बराड़ा, सीईओ शिवालिक विकास एजेंसी, डॉ. एकता चोपड़ा- सिटी मजिस्ट्रेट सोनीपत, डॉ. मीनाक्षी दहिया- संयुक्त आयुक्त नगर निगम अंबाला अतिरिक्त प्रभार, ममता - एसडीएम सफीदों, कुशल कटारिया- सचिव आरटीए पंचकूला, यमुनानगर, रोहित यादव- सिटी मजिस्ट्रेट महेंद्रगढ़, विजेंद्र हुड्डा- एसडीएम दादरी, गिरीश कुमार- जोनल प्रशासक एचएसएएमबी हिसार का अतिरिक्त प्रभार, गौरी मिढा- एसडीएम कालका, मीनाक्षी गोयल- एसडीएम, संयुक्त नियंत्रक सिविल डिफेंस अंबाला, निर्मल नागर - एसडीएम कोसली, रूचि सिंह- एसडीएम नारायणगढ़, पूजा भारती- सीईओ कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड, डॉ. किरण सिंह- एसडीएम पिहोवा, महेश कुमार- एसडीएम नारनौल, रविंद्र यादव- एसडीएम रेवाड़ी, मनीष कुमार लोहान- संपदा अधिकारी हुडा हिसार, वीरेंद्र सिंह-2- सिटी मजिस्ट्रेट पानीपत, सतीश कुमार सिंगला- संयुक्त निदेशक प्रशासन विकास एवं पंचायत, पंकज कुमार- सिटी मजिस्ट्रेट सिरसा, सुरेंद्र पाल- सिटी मजिस्ट्रेट फतेहाबाद, आशुतोष रंजन- सिटी मजिस्ट्रेट करनाल, अलका चौधरी- प्रबंध निदेशक सहकारी शूगर मिल पलवल।