फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुनाम: अनाज मंडी के पीछे मरे पड़े 12 सूअरों से फैली सनसनी, बदबू के बीच लोगों का गुजरना मुश्किल

Tue, 06 Sep 2022 05:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुनाम (पंजाब)

सार

एसडीएम जसप्रीत सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी अभी मिली है। तुरंत ही नगर परिषद के ईओ को आदेश जारी कर शव उठवाए जाएंगे। यह गंभीर मामला है और तुरंत जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
सुनाम अनाज मंडी के पीछे मरा पड़ा सूअर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुनाम अनाज मंडी के पीछे से गुजरने वाली सड़क (रेलवे लाइन के साथ) के किनारे पर गले सड़े मृत सूअर भारी तादाद में पड़े हैं। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग इससे खौफजदा हैं। पूरे प्रदेश में पहले ही स्वाइन फ्लू को लेकर अलर्ट जारी है। मृत सूअरों के कारण चारों तरफ बदबू फैली है। लोगों का सड़क से गुजरना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन


अनाज मंडी परिसर में भी बदबू फैल गई है और यहां किसान, मजदूर, आढ़ती व अन्य व्यापारियों को भारी परेशानी आ रही है। भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां के जिला महासचिव दरबारा सिंह छाजला ने कहा कि उक्त मामला बेहद गंभीर है। आबादी से दूर मृत सूअरों को जमीन के नीचे दबाया जाना चाहिए। ऐसे हालात में तो कोई गंभीर बीमारी पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले सकती है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के गृह जिले में इतनी बड़ी लापरवाही किसी बड़ी चूक से कम नहीं है। अगर समय रहते कड़े कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में गंभीर संकट का सामना करना पड़ सकता है। अनाज मंडी परिसर के आसपास से गुजरना मुश्किल हो रहा है, यहां सांस लेने तक में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन


एसडीएम जसप्रीत सिंह ने कहा कि मामले की जानकारी अभी मिली है। तुरंत ही नगर परिषद के ईओ को आदेश जारी कर शव उठवाए जाएंगे। यह गंभीर मामला है और तुरंत जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें