फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः पंजाब विश्वविद्यालय में संचालित होंगे 12 नए कोर्स, योग से लेकर वेद तक की होगी पढ़ाई

Sun, 26 May 2019 03:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब विश्वविद्यालय एकेडमिक काउंसिल की बैठक में कई मामलों पर हंगामा हुआ। इसी बीच 12 नए कोर्स संचालन के प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी गई। कुछ प्रस्तावों पर विचार करने के लिए कहा गया है जो अगली बैठक में आएंगे। इसमें कुछ प्रस्ताव सीनेट तक पहुंचेंगे। वीसी प्रो. राजकुमार की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। इस दौरान नए कोर्स संचालन के लिए सभी डीन व विभाग अध्यक्षों से प्रस्ताव मांगे गए। 

विज्ञापन


साथ ही बैठक के एजेंडों पर चर्चा हुई। एमबीए एंटरप्रेन्योर कोर्स को हरी झंडी दे दी गई। इस पर किसी भी सदस्य ने सवाल नहीं उठाए। फीस निर्धारण का प्रस्ताव यूबीएस विभाग ने तैयार कर लिया है जो सीनेट तक जाएगा। इसके अलावा मास कम्युनिकेशन विभाग की ओर से डिप्लोमा इन जर्नलिज्म शुरू किए जाने का प्रस्ताव रखा गया। इस प्रस्ताव को सीधे पास कर दिया गया।

साथ ही एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशन को भी मंजूरी प्रदान की गई। इस दौरान वीसी ने प्रस्ताव रखा कि यूआईएमएस की ओर से संचालित एमबीए हॉस्पिटल मैनेजमेंट का नाम बदलकर एमबीए हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन किया जाए। इस प्रस्ताव को लेकर काफी प्रस्ताव आए। लंबी बहस चली। कुछ सदस्यों ने नाम बदलने को लेकर आपत्ति जताई। इस पर हंगामा भी हुआ। 

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर
किसी ने प्रस्ताव रखा कि इसका नाम एमएचए (मास्टर इन हॉस्पिटल एंड एडमिनिस्ट्रेशन) रखा जाए। आखिर में तय हुआ कि यह प्रस्ताव बोर्ड ऑफ स्टडीज में भेजा जाए। इस पर लंबी बहस होगी।

देशभर में चल रहे ऐसे कोर्स का तुलनात्मक अध्ययन एक कमेटी करेगी और उसके बाद इसे एकेडमिक काउंसिल में लाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इसी दौरान रजिस्ट्रार व किसी एक सीनेट सदस्य में किसी बात को लेकर बहस हुई। हालांकि, मामला कुछ देर में शांत हो गया। 

60 सेशन रखने पर विवाद
साइंसेज की ओर से एक सेमेस्टर में 60 सेशन रखने को लेकर विवाद हो गया। कहा गया कि एक सेमेस्टर के लिए समय कम होता है और सेशन अधिक रख दिए। इस पर विचार किया जाना चाहिए। कंप्यूटर साइंस में 250 अंक के वायवा रखने पर भी आपत्तियां दायर की गईं।

सदस्यों ने कई अन्य विषयों पर भी आपत्तियां दायर कीं। इन सभी सवालों का जवाब लिखित रूप में तैयार किया जाएगा और उसमें सुधार किए जाने का प्रस्ताव पास हुआ। एमएससी फिजिक्स के सिलेबस में बदलाव करने का प्रस्ताव भी पास किया गया। 
विज्ञापन

सीबीसीएस में शामिल हुआ एमएससी बायोकेमिस्ट्री

च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) में एमएससी बायोकेमिस्ट्री विषय को शामिल कर लिया गया। साइंस के विद्यार्थी इस कोर्स को पढ़ सकेंगे। मालूम हो सीबीसीएस सिस्टम के जरिये कोई भी विद्यार्थी अपनी पसंद के विषयों का चुनाव कर वह पढ़ाई कर सकता है। साइंस में यह लागू हो चुका है। आर्ट में लागू करने की तैयारी चल रही है। हालांकि, इस पर चर्चा बैठक के दौरान हुई है।

इन कोर्सेज को मिली हरी झंडी
- सर्टिफिकेट इन वैदिक स्टडी
- सर्टिफिकेट कोर्स इन योगा
- एमबीए एंटरप्रेन्योर
- मास्टर इन होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग 
- बीए ऑनर्स इन इंडियन क्लासिकल डांस
- एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशन
- मास्टर इन डिजास्टर मैनेजमेंट
- मास्टर जीओ इन इन्फोर्मेटिक
- एमएससी ऑनर्स स्कूल कंप्यूटर साइंस
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें