फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों में दाखिले के लिए मारामारी, क्लिक कर यहां पाएं हेल्पलाइन और हर जानकारी

Sun, 26 May 2019 12:08 PM IST
ajay kumar रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

11वीं कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हुए अभी पांच दिन ही हुए हैं और विभाग के पास 15425 नए आवेदन पहुंच चुके हैं। यह पहली बार है जब एडमिशन के लिए विभाग के पास महज पांच दिन में इतने ज्यादा आवेदन आ पहुंचे हैं। 24 मई तक इनमें से 12920 विद्यार्थी फीस भी जमा करा चुके हैं। 

विज्ञापन


ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की यह प्रक्रिया 7 जून की शाम 5 बजे तक चलनी है। ऐसे में विभाग को इस बार उम्मीद है कि रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 25 हजार से ज्यादा पहुंचेगा। शहर में 40 सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हैं, जिसमें 11 हजार 65 सीटों पर एडमिशन होना है। इनमें साइंस, कॉमर्स, आर्ट्स और वोकेशनल स्ट्रीम मौजूद हैं।

सांकेतिक तस्वीर
11वीं में दाखिले के लिए आवेदन की संख्या को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार स्टूडेंट्स को अपने मनपसंद स्कूल में दाखिला लेने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। आवेदकों में चंडीगढ़ के अलावा पंचकूला, मोहाली, जीरकपुर के विद्यार्थी काफी संख्या में हैं। इस बार सरकारी स्कूलों का परिणाम भी 75.27 प्रतिशत है, जिसके कारण विभाग को चंडीगढ़ से भी ज्यादा आवेदन आने की उम्मीद है। 

इसलिए शिक्षा विभाग ने अपनी वेबसाइट पर एडमिशन के लिए दिए गए लिंक के साथ पिछले साल की कटऑफ भी दी है। स्टूडेंट्स को सलाह दी गई है कि वह पिछले साल की कटऑफ को देखने के बाद ही संबंधित स्कूल में दाखिले के लिए अप्लाई करें, ताकि उन्हें दाखिले के लिए दूसरी कांउसलिंग का सहारा न लेना पड़े।
विज्ञापन

स्कूल एवं स्ट्रीम अलॉटमेंट की सूची 25 जून को

पहली काउंसलिंग में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 7 जून तक चलेंगे। इसके बाद फॉर्म की हार्ड कॉपी शहर के 6 स्कूलों में 4 जून से 8 जून तक जमा होंगे। कॉमन मेरिट सूची 18 जून को सुबह 11 बजे से देखी जा सकती है।

इस दौरान आवेदकों को अगर कोई त्रुटि दिखे तो वे 19 जून को दोपहर 2 बजे तक उसे ठीक कराने के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्कूल एवं स्ट्रीम अलॉटमेंट की सूची 25 जून को डिस्प्ले की जाएगी, जबकि फीस 28 जून से 29 जून तक जमा की जाएगी। कक्षाएं 1 जुलाई से शुरू होंगी।

किसी भी मदद के लिए इन नंबरों पर करें कॉल
शिक्षा विभाग ने एडमिशन का कार्य नेशनल इंस्टीट्यूशन ऑफ इलेक्ट्रानिक एंड इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी (नाइलेट) को दिया है, जिन्होंने स्टूडेंट्स की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। 0172-2650121, 1800116511, 8264098110 इन नंबरों पर स्टूडेंट्स सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कॉल करके जानकारी ले सकते हैं। इस हेल्पलाइन में स्टूडेंट्स को एडमिशन में इस्तेमाल होने वाले डॉक्यूमेंट्स की भी जानकारी दी जा रही है।

15 जुलाई से दूसरी काउंसलिंग
दूसरी काउंसिलिंग के दौरान स्कूल/स्ट्रीम में बदलाव करवाने के लिए 15 जुलाई से 17 जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। नए रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ नए आवेदक फीस 15 जुलाई तक जमा करवा सकते हैं।

रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेजों की कॉपी भी 17 और 18 जुलाई को 6 स्कूलों में जमा करवाई जा सकती है। इस काउंसलिंग में स्कूल एवं स्ट्रीम अलॉटमेंट की सूची 25 जुलाई को डिस्प्ले की जाएगी। जबकि सीट अलॉट होने वाले स्कूल की फीस 26 और 27 जुलाई को सुबह 9 से 11 बजे तक जमा करवाई जाएगी।

इन स्कूलों में जमा होंगे फॉर्म
जीएमएसएसएस-20डी
जीएमएसएसएस-37डी
जीएमएसएसएस-38 वेस्ट
जीएमएसएसएस-46
जीएसएसएस-मौलीजागरां
जीएमएसएसएस-एमएचसी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें