फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पतंग उड़ा रहा 11 साल का बच्चा दो मंजिला इमारत से गिरा, जैकेट फंसने से पहली मंजिल में अटका

Fri, 27 Jan 2023 08:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

गनीमत रही कि गिरते वक्त मोहित की जैकेट नीचे वाली छत के ग्रिल में फंस गई। इससे वह अटक गया। हालांकि बाद में जमीन में गिर गया। इस कारण उसे अधिक चोट नहीं लगी है। परिजन उसे तुरंत खन्ना के सरकारी अस्पताल ले गए, वहां उसका सीटी स्कैन करवाया गया। डॉक्टरों ने बच्चे की हालत ठीक बताई है और उसे घर भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के खन्ना के वार्ड नंबर 11 के रहने वाले मोहित (11) अपनी छत पर पतंग उड़ाते वक्त छत से गिर गया। उसे तुरंत खन्ना के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 11 के इंचार्ज जिम्मी मल्होत्रा ने बताया कि गुरुवार सुबह बसंत पंचमी के दिन मोहित अपने घर की दूसरी मंजिल पर पतंग उड़ा रहा था। तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह छत से नीचे गिर गया। 

विज्ञापन

गनीमत रही कि गिरते वक्त मोहित की जैकेट नीचे वाली छत के ग्रिल में फंस गई। इससे वह अटक गया। हालांकि बाद में जमीन में गिर गया। इस कारण उसे अधिक चोट नहीं लगी है। परिजन उसे तुरंत खन्ना के सरकारी अस्पताल ले गए, वहां उसका सीटी स्कैन करवाया गया। डॉक्टरों ने बच्चे की हालत ठीक बताई है और उसे घर भेज दिया है।

वहीं सिटी थाना-2 पुलिस ने खन्ना के कृष्णा नगर गली नंबर 5 से बिना मंजूरी चल रहे डीजे वाले और प्लास्टिक डोर से पतंग उड़ाने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एसएचओ सिंकदर का कहना है कि हमने पहले ही अखबारों के जरिये लोगों से अपील की थी कि बसंत पंचमी के दिन डीजे न चलाएं और न ही प्लास्टिक डोर से पतंग उड़ाएं। कुछ लोगों ने बात नहीं मानी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें