फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: 11 आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी का तबादला, अंबाला व नूंह जिले के डीसी बदले

Thu, 20 Apr 2023 10:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अशोक कुमार गर्ग को निदेशक, मौलिक शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है। जयबीर सिंह आर्य को मत्स्य पालन विभाग का विशेष सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग का विशेष सचिव और कॉन्फेड व हरियाणा राज्य भंडारण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सरकार ने एक बार फिर 11 आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी का तबादला किया है। अंबाला और नूंह के डीसी भी बदले गए हैं। अब डॉ. शालीन अंबाला के और प्रशांत पंवार को मेवात का डीसी नियुक्त किया गया है। डॉ. शालीन के पास हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का भी अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। इसी प्रकार प्रदीप दहिया को हिसार का जिला नगर आयुक्त और नगर निगम हिसार, साहिल गुप्ता को नगर निगम, मानेसर का आयुक्त और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है।

विज्ञापन


वरिष्ठ आईएएस संजय जून को वित्त विभाग में सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। ए श्रीनिवास को वर्तमान जिम्मेदारियों के साथ ही हरको का एमडी बनाया गया है। आईएएस डीके बेहरा को स्वास्थ्य विभाग का सचिव और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, हरियाणा का मिशन निदेशक और आयुष्मान भारत हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी लगाया गया है। 

अशोक कुमार गर्ग को निदेशक, मौलिक शिक्षा एवं स्कूल शिक्षा विभाग का विशेष सचिव लगाया गया है। जयबीर सिंह आर्य को मत्स्य पालन विभाग का विशेष सचिव, पशुपालन एवं डेयरी विभाग का विशेष सचिव और कॉन्फेड व हरियाणा राज्य भंडारण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक लगाया गया है।
विज्ञापन


यशपाल बने यूएलबी के निदेशक
यशपाल को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव और राज्य शहरी आजीविका मिशन एवं स्टेट अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी, हरियाणा का प्रबंध निदेशक और निदेशक, फायर सर्विस हरियाणा लगाया गया है। धीरेंद्र खडगटा को पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव विभाग का विशेष सचिव, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण रोहतक का प्रशासक व शहरी संपदा, रोहतक का अतिरिक्त निदेशक और नगर निगम, रोहतक का आयुक्त और जिला नगर आयुक्त, रोहतक लगाया गया है। इसके अलावा, स्थानांतरित एचसीएस अधिकारियों में महेंद्रगढ़ के जिला नगर आयुक्त अनुराग ढालिया को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा अतिरिक्त जिला उपायुक्त- सह- जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, महेंद्रगढ़ का कार्यभार सौंपा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें