फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बड़ा फेरबदल: देर रात सरकार ने 11 आईएएस और 43 पीसीएस अधिकारियों का किया तबादला

Tue, 27 Jul 2021 02:01 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब सरकार ने सोमवार देर रात 11 आईएएस और 43 पीसीएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया। आकाश बंसल खरड़ के एसडीएम होंगे। वहीं हुसन लाल को प्रिंसिपल सेक्रेट्री इन्वेस्टमेंट प्रमोशन नियुक्त किया गया है। उन्हें प्रिंसिपल सेक्रेट्री इंडस्ट्री कॉमर्स और प्रिंसिपल सेक्रेट्री इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी का अतिरिक्त चार्ज दिया गया।
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब सरकार ने सोमवार देर रात 11 आईएएस और 43 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आईएएस अधिकारियों में आलोक शेखर को प्रिंसिपल सेक्रेट्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग बनाया गया है। साथ ही उन्हें प्रिंसिपल सेक्रेट्री मेडिकल शिक्षा एवं अनुसंधान का अतिरिक्त चार्ज सौंपा है। जबकि हुसन लाल को प्रिंसिपल सेक्रेट्री इन्वेस्टमेंट प्रमोशन नियुक्त करते हुए उन्हें प्रिंसिपल सेक्रेट्री इंडस्ट्री कॉमर्स और प्रिंसिपल सेक्रेट्री इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।

विज्ञापन


अन्य आईएएस अधिकारियों में सुमेर सिंह गुर्जर को कमिश्नर (दिव्यांग संबंधी मामले) नियुक्त करते हुए सचिव स्वतंत्रता सेनानी विभाग का अतिरिक्त चार्ज, रविंद्र कुमार कौशिक को मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त करते हुए कमिश्नर फरीदकोट डिवीजन का अतिरिक्त चार्ज, दलजीत सिंह मांगट को सचिव योजना लगाते हुए कमिश्नर फिरोजपुर डिवीजन का अतिरिक्त चार्ज, दिलराज सिंह को सचिव राजस्व एवं पुनर्वास, भूपेंद्र सिंह-2 को डायरेक्टर सामाजिक न्याय, सशक्तीकरण एवं अल्पसंख्यक मामले, संदीप कुमार को एडिशनल डिप्टी कमिश्नर शहरी विकास लुधियाना नियुक्त करते हुए एडिशनल मुख्य प्रशासक गलाडा का अतिरिक्त चार्ज, आदित्य डचलवाल को एडिशनल कमिश्नर नगर निगम लुधियाना, हरप्रीत सिंह को एसडीएम डेरा बाबा नानक और आकाश बंसल को खरड़ का एसडीएम बनाया गया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने 43 पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें