फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी की टंकी पर चढ़े 108 एंबुलेंस ड्राइवर

Wed, 28 May 2014 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल रहे 108 एबुलेंस सेवा के ड्राइवर मंगलवार को पानी की टंकी पर चढ़ गए। अन्य ड्राइवरों ने पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन का घेराव कर दिया। सूचना मिलते ही डीएसपी आरएस सोहल समेत कई मुलाजिम मौके पर पहुंचे। हालांकि ड्राइवर प्रशासन की एक भी सुनने को तैयार नहीं थे।
विज्ञापन


इसके बाद अधिकारियों ने शाम साढ़े छह बजे एंबुलेंस यूनियन के मेंबरों की डीसी से मुलाकात कराई। डीसी ने बुधवार को मुलाजिमों की मीटिंग एंबुलेंस चलाने वाली कंपनी से कराने का आश्वासन दिया। फिर मुलाजिम शाम को टंकी से नीचे उतरे।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह मुलाजिम पंजाब हेल्थ सिस्टम कॉरपोरेशन के बाहर जुटना शुरू हो गए थे। इस दौरान विभिन्न जिलों से आए मुलाजिम नेता हड़ताली मुलाजिमों को संबोधित किया। इसके बाद करीब 12 मुलाजिम मौका पाकर फेज-छह कॉलेज में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मुलाजिमों को समझाने की काफी कोशिश की। लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े थे। ड्राइवर तपती गर्मी में पूरे दिन धरने पर डटे रहे।

शाम छह बजे मुलाजिमों की डीसी से मुलाकात हुई। जिसमें उन्होंने मुलाजिमों को विश्वास दिलाया कि वे उनकी कंपनी प्रबंधकों से बात करा देंगे। इसके बाद उन्हें परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

गुरुद्वारों में ड्राइवरों को लंगर के लिए हुआ इन्कार
हड़ताली एंबुलेंस ड्राइवरों ने बताया कि पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन ने गुरुद्वारा कमेटियों से मुलाकात कर उन्हें लंगर देने से मना करा दिया। इस कारण उन्हें दो दिन काफी परेशानी उठानी पड़ी। उन्होंने गुरुद्वारा कमेटियों के मेंबरों से मुलाकात की। इसके बाद उन्हें लंगर मिलने का रास्ता साथ हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें