फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने केसी सुब्रह्मण्यम की पेंटिंग को सराहा

Wed, 28 May 2014 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गवर्नमेंट आर्ट कालेज में कई प्रमुख कलाकारों की भीड़ जुटी। मौका था मशहूर कलाकार और पद्म विभूषण से सम्मानित केसी सुब्रह्मण्यम की कला प्रदर्शनी के शुभारंभ का।
विज्ञापन


तबियत खराब होने के चलते केसी सुब्रह्मण्यम प्रदर्शनी में तो नहीं आ सके, लेकिन उनकी बेटी उमा सुब्रह्मण्यम प्रदर्शनी में शामिल हुईं।

सुब्रह्मण्यम ने अपनी कला प्रचार नहीं किया
प्रदर्शनी के शुभारंभ से पहले कला इतिहासकार अल्का पांडे ने सुब्रह्मण्यम की जिदंगी पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा इतने बड़े कलाकार होते हुए भी वह कभी मुंबई जैसे बड़े शहर में अपना कार्य लेकर नहीं गए।

उन्होंने कहा कि उनके साथ के कई कलाकार जैसे एमएफ हुसैन विश्वभर में अपने कार्य को लेकर गए और प्रसिद्ध हुए, लेकिन सुब्रह्मण्यम ने कभी ऐसी कोशिश नहीं की।
विज्ञापन


इसके बाद अल्का ने स्लाइड शो के जरिए सुब्रह्मण्यम के कार्य के बारे में बताया। उन्होंने केरल के 1930 के दशक की एक फोटो द्वारा सुब्रह्मण्यम के बारे में बताया। उन्होंने बताया सुब्रह्मण्यम ने लगभग हर विषय पर किताब लिखी है।

इंसानी रिश्तों को बखूबी उकेरा
गवर्नमेंट आर्ट गैलरी में केजी सुब्रह्मण्यम की कला प्रदर्शनी में इंसानी रिश्तों को लोककथाओं को चित्रनुमा चेहरों से दर्शाया है। प्रदर्शनी में कपल्स नाम से बनाई ऑयल पेंटिंग में एक जोड़े को दिखाया गया है।

प्रदर्शनी में फ्लाइंग देवी और रोमांसिंग आइकन के नाम पेंटिंग बनाई है। प्रदर्शनी में वर्ष 2013 में बनाई गईं 90 पेंटिंग शामिल की गई हैं। प्रदर्शनी 4 जून तक गर्वनमेंट आर्ट गैलरी एंड म्यूजियम में सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें