पंजाब में कोरोना संक्रमण बढ़ने लगा है। शुक्रवार को लुधियाना में एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। वहीं 104 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य की संक्रमण दर बढ़कर 1.05 प्रतिशत पहुंच गई है। मोहाली और लुधियाना में हालात ज्यादा खराब हैं। दोनों जिलों में 62 नए मरीज मिले हैं। मोहाली की संक्रमण दर पांच प्रतिशत के पार पहुंच गई है।
पंजाब के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुल मिले 104 नए कोरोना संक्रमितों में सबसे अधिक लुधियाना और मोहाली में नए मरीज मिले हैं। इनमें क्रमश: 31-31 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। वहीं पटियाला में 7, पठानकोट में 6, जालंधर में 5, वहीं पांच अन्य जिलों में 3-3, तीन जिलों में 2-2 और तीन जिलों में 1-1 नए मरीज शामिल हैं। अप्रैल से अब तक की बात करें तो सूबे में 2034 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। 1616 लोग स्वास्थ्य लाभ लेकर ठीक हो चुके हैं। 11 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
485 हुए एक्टिव केस
पंजाब में चिंताजनक बात यह है कि यहां एक्टिव मामलों की संख्या में तेजी से बढ़ी है। आंकड़ों को देखें तो 11 जून से 235 सक्रिय मामले दर्ज किए गए थे, जो अब 485 हो गए हैं।
- दिनांक संक्रमित एक्टिव केस संक्रमण दर
- 17 जून 104 485 1.05 प्रतिशत
- 16 जून 92 430 1.03 प्रतिशत
- 15 जून 74 370 1.04 प्रतिशत
- 14 जून 61 339 0.73 प्रतिशत
- 13 जून 60 299 0.88 प्रतिशत
- 12 जून 43 264 0.42 प्रतिशत
- 11 जून 65 235 0.64 प्रतिशत