फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के खिलाफ 100 दलितों ने किया धर्म परिवर्तन

Mon, 04 Jun 2018 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद(हरियाणा)
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन
विज्ञापन
हरियाणा के जींद में 100 दलितों के धर्म परिवर्तन किए जाने का मामला सामने आया है। जांच पड़ताल की गई तो वजह सामने आई। सोमवार को 113 दिन से हड़ताल पर बैठे 100 दलितों ने लद्दाख भवन में बुद्ध धर्म अपना लिया।
विज्ञापन


इन लोगों के नेता दिनेश खापद से बात की गई तो उन्होंने कहा कि हमारी कुछ मांगें हैं, जिन्हें पूरा करने का आश्वासन मुख्यमंत्री खट्टर ने 7 मार्च को दिया था, लेकिन वे पूरी नहीं हुई। फिर हमने 20 मई को सरकार को अल्टीमेटम दिया कि अगर हमारी मांगें पूरी न की गई तो हम हड़ताल करेंगे।

27 मई को हमने दिल्ली के लिए कूच किया और दो जून को लद्दाख भवन में धर्म परिवर्तन कर लिया। बता दें कि ये दलित लोग एससी और एसटी एक्ट में बदलाव, झांसा गैंगरेप केस में सीबीआई जांच चाहते हैं। इसके अलावा भी उनकी कई अन्य मांगें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें