फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल बाद अकाली दल को एकजुट करने में कामयाब रहे सिद्धू, बनाई नई रणनीति

Fri, 06 Jan 2017 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
अकाली दल को एकजुट करने में कामयाब रहे सिद्धू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अकाली दल द्वारा मोहाली से चुनावी दंगल में उतारे गए पूर्व डीसी तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू अपनी पहली जंग में कामयाब हो गए। करीब दस वर्षों से गुटबाजी का सामना कर रही पार्टी वीरवार को एकजुट दिखी। इतना ही नहीं सहयोगी बीजेपी के नेता भी साथ रहे। जहां उन्हें बनता सम्मान भी दिया गया। वहीं, उन्होंने मंच से पार्टी वर्करों में जोश भरा। इस दौरान सबने मिलकर काम करने का प्रण भी लिया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कैप्टन तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू ने पार्टी वर्करों व कार्यकर्त्ताओं के साथ अपनी पहली मीटिंग बलौंगी स्थित एक पैलेस में रखी थी। इस दौरान पार्टी के सभी नेता पहुंचे। वहीं, बीजेपी व अकाली दल के पार्षद भी समागम में पहुंचे और पार्टी को मजबूत करने का प्रण लिया। 

इस दौरान मीटिंग में नेताओं ने माना की गुटबाजी के कारण पार्टी मोहाली में कमजोर हो गई। वहीं, इस बार पार्टी हाईकमान ने भी किसी बाहरी उम्मीदवार को मैदान में नहीं उतारा है। उम्मीदवार ऐसा दिया है जिसने जिले में रहकर काफी काम किया। ऐसे में उम्मीद जताई गई कि पार्टी के सभी नेता और वर्कर मिलकर काम करेंगे व पार्टी को मजबूत करेंगे। यह समागम अकाली दल के शहरी प्रधान परमजीत सिंह काहलों और अकाली दल के देहाती प्रधान उजागर सिंह बडाली की अगुवाई में हुआ। इस दौरान सभी नेताओं व वर्करों ने अपने विचार रखे। वहीं, सिद्धू के पक्ष में चलने का फैसला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकाली दल का हाईटेक प्रचार शुरू

अकाली दल का हाईटेक प्रचार शुरू - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर सीनियर अकाली नेता किरनबीर सिंह कंग, मेयर कुलवंत सिंह, परमजीत कौर लांडरां, बलजीत सिंह कुंभड़ा, जसविंदर सिंह लाली, बीजेपी पार्षद अरूण शर्मा, अशोक झा, सराओ, अकाली पार्षद कुलदीप कौर कंग, हरमनप्रीत सिंह प्रिंस, गुरमुख सिंह सोहल, गुरमीत सिंह वालिया, आरपी शर्मा, रजनी गोयल, परमिंदर सिंह सोहाना समेत कई पार्षद, सरपंच, पंच व कई लोग मौजूद थे।

अकाली दल का हाईटेक प्रचार शुरू
अकाली दल ने फोन व सोशल मीडिया के माध्यम से अपना हाईटेक प्रचार शुरू कर दिया। वीरवार को कई लोगों को फोन आए। फोन पर आवाज आई कि तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू बोल रहे हैं। वह दो बातें आप से शेयर करना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने लोगों को गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। साथ ही अपनी बात रखी।

आप व अकाली दल के ऑफिस साथ-साथ
आप व अकाली दल के आफिस साथ-साथ हैं। दोनों ने एक साथ दीवार शेयर की है। आप का जहां एससीओ नंबर चार है। वहीं अकाली दल का पांच नंबर है। वहीं, सूत्रों से पता चला है कि माहौल खराब न हो व दोनों पार्टियों के समर्थक आपस में न भिड़ जाएं। इसके लिए आप ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात की है। साथ ही अपील की है कि अकाली दल को अपना चुनाव आफिस बदलने के लिए कहा जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें