फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: नशीले इंजेक्शन के साथ पकड़े दोषी को 10 साल कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जिला अदालत ने प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार दोषी डड्डूमाजरा कॉलोनी निवासी अतुल (31) को 10 साल कैद और एक लाख रुपये की सजा सुनाई है। पुलिस को 22 नशीले इंजेक्शन बरामद किए थे।
विज्ञापन

मलोया थाना पुलिस शाहपुर कॉलोनी के पास गाड़ी खड़ी कर गश्त कर रही थी। शाहपुर लाइट प्वांइट के पास एक युवक सामने से आता हुआ दिखाई दिया। शक के आधार पर तलाशी ली गई तो 22 प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस जांच में सामने आया था कि दोषी लंबे समय से नशे के इंजेक्शन सप्लाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें