फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों के 10 कुलपति आज करेंगे पीयू का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में पहली बार किसी राज्य के दस विश्वविद्यायों के कुलपति एक साथ दौरा कर रहे हैं। पीयू में बुधवार को उत्तर प्रदेश के 10 विश्वविद्यालयों के कुलपति सुबह से शाम तक दौरे पर रहेंगे। इसके लिए सभी विभागों और छात्रावासों को सूचना दे दी गई है। इसके साथ ही रख-रखाव और व्यवस्थाएं बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं वीरवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पीयू के दौरे पर रहेंगी।
विज्ञापन

पीयू से मिली जानकारी के अनुसार सुबह साढ़े 11 से शाम 5 बजे तक उत्तर प्रदेश के 10 विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति पीयू की व्यवस्था, शोध प्रयोगशालाओं और इंफ्रास्ट्रक्चर का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान कुलपति पीयू के सेक्टर-14 और सेक्टर-25 परिसर का दौरा करेंगे। पीयू के विभिन्न विभागों के साथ इंटरनेशनल हॉस्टल, लड़कों-लड़कियों के छात्रावास, एलुमनी हाउस, बॉटनीकल गार्डन, होटल मैनेजमेंट आदि जगहों का निरीक्षण करेंगे। पीयू वीसी दफ्तर ने इसके लिए सभी विभागों को निर्देश भेजकर तैयारियां पुख्ता कर ली हैं।
छात्र लगाएंगे स्टार्टअप स्टॉल
विभागों को निर्देश दिया गया है कि अगर उनके पास कोई बेहतर शोध या स्टार्टअप है तो वे उसकी प्रदर्शनी लगाएंगे। आंगतुकों को पीयू के छात्रों की ओर से शोध और नवाचार में किए जा रहे प्रयोगों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसके लिए छात्रों को बुधवार को उनके विभागों में ही स्टार्टअप स्टॉल लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें