फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को पोलियो दवा पिलानी है तो 25 को तैयार रहें

Fri, 22 Nov 2013 11:03 AM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 24-26 नवंबर तक पल्स पोलियो मुहिम चलाई जाएगी। इसके तहत जिले भर में पांच साल से कम उम्र के एक लाख 37 हजार 80 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएंगी।
विज्ञापन


डिप्टी कमिश्नर टीपीएस सिद्धू ने जिला टास्क फोर्स की मीटिंग के दौरान मुहिम की तैयारियों का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि मुहिम का सौ फीसदी लक्ष्य पूरा करें। साथ ही लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स जरूर पिलाएं।

उन्होंने कहा कि मुहिम के बारे में लोगों को जागरूक करें। मुहिम के लिए 1087 टीमों का गठन किया गया है। इसमें 1001 टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाएंगी।

इनके अलावा 62 मोबाइल टीमें और 24 ट्रांजिट टीमें बनाई गई हैं। इनकी निगरानी के लिए 118 सुपरवाइजर भी तैनात किए जाएंगे।

डीसी सिद्धू ने बताया कि मुहिम में एनजीओ, पंचायतों और यूथ क्लबों का सहयोग लिया जाएगा। सिविल सर्जन डॉ. राजीव भल्ला ने कहा कि मुहिम की तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।
विज्ञापन


सौ फीसदी लक्ष्य हासिल किया जाएगा। मीटिंग में एडीसी पुनीत गोयल, एसपी ट्रैफिक एसएस बैंस, जिला सेहत अफसर डॉ. एचएस ओबेराय, जिला टीकाकरण अफसर डॉ. रीटा भारद्वाज भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें