फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मैंने बादल से हरियाणा न आने का आग्रह किया था'

Sun, 27 Apr 2014 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
‘मैंने स्वयं पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से फोन पर आग्रह किया था कि वे हरियाणा के लोकसभा चुनाव में भाजपा-हजकां गठबंधन के प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव प्रचार न करने आएं। पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को भी रोकें।
विज्ञापन


लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका पारिवारिक संबंधों के कारण इनेलो प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने जाना मजबूरी है।’ यह जानकारी हरियाणा भाजपा अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा ने शनिवार को यहां पत्रकारों को दी।

हजकां अध्यक्ष कुलदीप बिश्नोई के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को पत्र लिखकर अकाली दल को एनडीए से बाहर करने के सवाल पर प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा, ‘पंजाब के मुख्यमंत्री एनडीए के वरिष्ठ नेता हैं और उनकी पार्टी गठबंधन में पुरानी पार्टी है। हम उनका बेहद आदर करते हैं।
विज्ञापन


यह ठीक है कि पंजाब के सीएम और डिप्टी सीएम के हरियाणा में चुनाव प्रचार करने से गठबंधन कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंची थी। यह जानकारी मैंने स्वयं भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह को भिवानी में बताई भी थी। तब उन्होंने कहा कि वे (रामबिलास) स्वयं पंजाब के सीएम से बात कर लें। हमने अपना फर्ज अदा कर दिया था।’

अकाली दल के घोषणा पत्र में चंडीगढ़ पर पंजाब का हक जताने और उसे पंजाब को देने के वादे पर रामबिलास शर्मा ने कहा, ‘हरियाणा भाजपा अकाली दल के घोषणा पत्र में किए इस वादे से पूरी तरह असहमत है। चंडीगढ़ हरियाणा की राजधानी है और इस पर हरियाणा का हक है।’

प्रो. रामबिलास शर्मा से पूछा था कि क्या कांग्रेस के कुछ विधायक भाजपा में आने को तैयार हैं? उन्होंने जवाब दिया कि अब भाजपा को कांग्रेसी विधायकों की जरूरत नहीं है। जो कार्यकर्ता भाजपा ने तैयार किए थे, वे अब चुनाव लड़ने में सक्षम हैं।

हजकां के साथ कर लेंगे सीटों का बंटवारा
भाजपा-हजकां के बीच विधानसभा की 45-45 सीटों का बंटवारा करने के सवाल पर प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तर्ज पर विधानसभा चुनाव में भी सीटों का बंटवारा कर लिया जाएगा। यह कोई मामला नहीं है। चुनाव में यही गठबंधन रहेगा। इस बार देश में सीधे प्रधानमंत्री का चुनाव हो रहा है।

जनता ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुनने का फैसला कर लिया है। अब तक की पोलिंग में नरेंद्र मोदी के नाम की सुनामी में कांग्रेस, करप्शन और केजरीवाल का
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें