एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं को न्यूयार्क की संस्कृति से रूबरू बनाने के लिए येल आउट ऑफ द ब्लू बैंड ने प्रस्तुति दी। बैंड की धुनों के माध्यम से वहां की संस्कृति के बारे में प्रस्तुति छात्र-छात्राओं के समक्ष दी गई।
येल आउट ऑफ द ब्लू, येल विश्वविद्यालय का विख्यात बैंड है और टाइट वोकल एवं इलेक्ट्रीक परफार्मेंस स्टाइल के लिए जाना जाता है। उन्होंने एंजेल ऑफ स्मॉल डेथ, ब्लैंक पेज, बॉटम ऑफ द रिवर, जार ऑफ हार्टस आदि गीतों की प्रस्तुति दी।
13 सदस्यीय बैंड समूह में सोनाली चौहान ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इसी तरह एमिटी के छात्र-छात्राएं भी न्यूयार्क जाएंगे और वहां पर भारतीय संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ..अतुल चौहान, वाइस चांसलर डॉ. बलविंदर शुक्ला, स्कूल की चेयरपर्सन डॉ.अमिता चौहान, आनंद चौहान, अरूण चौहान, पूजा चौहान, दिव्या चौहान आदि समेत शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।