उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से मंगलवार को हाइस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। सुबह 11 बजे बोर्ड के सभापति आरके कुंवर रिजल्ट जारी करेंगे।
इस बार रिजल्ट घोषित करने से पहले बोर्ड की ओर से परिसर में चंदन और रुद्राक्ष के पौधे रोपे जाएंगे। परीक्षा परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट http://ubse.uk.gov.in/ पर या फिर अमर उजाला की वेबसाइट http://results.amarujala.com पर सबसे तेज रिजल्ट देख सकते हैं।
बोर्ड के सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि इस वर्ष हाइस्कूल में 1,53,814 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें संस्थागत 1,48,231 जबकि व्यक्तिगत 5583 थे। इसी तरह इंटरमीडिएट में 1,33,417 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें संस्थागत 1,25,087 जबकि व्यक्तिगत 8330 परीक्षार्थी शामिल थे।