फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुड़वां बहनों को 12वीं के रिजल्ट में मिले समान अंक, जेईई में भी दोनों के अंक समान 

Sun, 22 May 2016 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुडग़ांव

सार

  • जेईई के बाद 12वीं के रिजल्ट में भी आए एक समान नंबर
  • दोनों बहनें करना चाहती है इंजीनियरिंग
विज्ञापन
जुड़वा बहन हर्षिता और अंकिता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जुड़वा बहनें की जुड़वा हरकतें तो आपने सुनी होगी, लेकिन परीक्षा में भी दो जुड़वा बहनों ने एक समान अंक हासिल किया है। सीबीएसई के 12वीं कक्षा के रिजल्ट में सेक्टर-14 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल से साइंस फैकल्टी की दो जुड़वा बहन हर्षिता और अंकिता ने 93 फीसदी अंक हासिल किया है।
विज्ञापन


दोनों बहनों के विषयवार अंक भी समान है। मजेदार बात यह है कि इससे पहले इंजीनियरिंग के लिए हुई संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) में भी दोनों के समान अंक आए थे। पेशे से सिविल इंजीनियर पिता आरएस चौहान बताते हैं कि दोनों बहनों में 14 मिनट का अंतर है, लेकिन दोनों की प्रतिभा एक समान है।

हर चीज बचपन से एक साथ करते आ रही है। पढ़ाई-लिखाई दोनों एक साथ करती है, लेकिन एक समान नंबर आएंगे। इसकी उम्मीद नहीं थी। अब दोनों आगे की पढ़ाई भी चेन्नई के एक ही कॉलेज में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की करेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

हर्षिता से ज्यादा पढ़ाई करती थी अंकिता

परिणाम के बाद जश्न - फोटो : Amar Ujala
14 मिनट बड़ी बहन अंकिता का कहना है कि हमें भी उम्मीद नहीं थी कि दोनों के अंक समान आएंगे। हमारे पैरेंट्स को भी यकीन नहीं हो रहा है। हर्षिता ने बताया कि अंकिता पढ़ाई में अधिक मेहनत करती थी।

मुझे लगता था कि उसके अधिक अंक आएंगे, लेकिन पापा कहते थे कि दोनों के समान नंबर आएंगे। जब हम लोगों ने रिजल्ट खोला तो देखकर आश्चर्य हो गए। बता दें कि हर्षिता व अंकिता ने फिजिक्स व फिजिकल एजुकेशन में 95 अंक हासिल किए है।

जबकि हर्षिता को अंग्रेजी में 87, कैमेस्ट्री में 93 और मैथ में 95 अंक मिले हैं। अंकिता को अंग्रेजी में 93, कैमेस्ट्री में 95 और मैथ में 87 मिले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें