फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़ा श्रीदेव सुमन विवि कुलपति का कार्यकाल

Tue, 15 Mar 2016 12:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
कुर्सी
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत का कार्यकाल तीन महीने और बढ़ा दिया गया है। राजभवन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए। कुलपति डॉ. रावत ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन


श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि के कुलपति की चयन प्रक्रिया गतिमान है। उनका पहले तीन महीने का कार्यकाल 15 मार्च को पूरा होने जा रहा था।

विवि में चल रहीं परीक्षाएं
अभी तक चूंकि नए कुलपति की नियुक्ति नहीं की गई है, लिहाजा, राजभवन ने सोमवार को उनका कार्यकाल तीन महीने और बढ़ा दिया है।

दो साल से लगातार कामयाब प्राइवेट परीक्षाएं करा रहे डॉ. रावत के पास अब इस साल की प्राइवेट परीक्षाओं की अहम जिम्मेदारी है। माना जा रहा है कि इस बार उनका कार्यकाल पूरा होने तक नए कुलपति की नियुक्ति कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें