फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार नही मानी तो फिर बंद होंगे स्कूल,चार दिवसीय हड़ताल के बाद खुलेंगे स्कूल

Tue, 10 May 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
स्कूल
विज्ञापन
शिक्षा नियमावली की धारा 134ए के नाम पर बनाए जा रहे दबाव के विरोध में निजी स्कूलों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। सीबीएसई से मान्यता प्राप्त शहर के अधिकांश स्कूल सोमवार को बंद रहे। 
विज्ञापन


हालांकि, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होते देख अब स्कूलों ने हड़ताल को लंबा न खींचने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही स्कूल संचालकों ने सरकार को चेतावनी भी दी है कि अगर जल्द ही कोई निर्णय नहीं लिया गया तो एक बार फिर स्कूल हड़ताल पर जा सकते हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड से संबंधित करीब 100  निजी स्कूलों ने शिक्षा नियमावली की धारा 134ए के विरोध में हड़ताल करने का निर्णय लिया था। हरियाणा प्रोग्रेसिव स्कूल कांफ्रेंस कि मांग थी कि धारा 134ए के तहत सरकार द्वारा आरक्षित 25 प्रतिशत सीटों पर गरीब बच्चों को दाखिला देने का दबाव न बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को आरक्षित सीटों पर दाखिला देना अनिवार्य कर रही है

इसके अलावा यदि सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को आरक्षित सीटों पर दाखिला देना अनिवार्य कर रही हैं तो प्रत्येक बच्चे का खर्चा सरकार द्वारा दिया जाएगा। कांफ्रेंस के अध्यक्ष एसएस गुसांई ने बताया कि  इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट  में सोमवार को सुनवाई होनी थी ।

जोकि मंगलवार को स्थगित कर दी गई है। हमें कोर्ट के फैसले का इंतजार है। अगर हमारे पक्ष में फैसला नही आया तो विचार-विमर्श करके आगे की रणनीति तैयार करेंगे। सोमवार को हड़ताल के अंतिम दिन कई स्कूल खुले तो कई बंद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें