फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी का सुनहरा मौका, 14 को इंटरव्यू के लिए यहां आइए

Mon, 09 May 2016 11:09 AM IST
सुरेंद्र कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
कंपनी प्रदेश के 100 युवाओं को रोजगार देगी।
विज्ञापन
प्रदेश भर के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। नोएडा की यूकेबी प्राइवेट लिमिटेड डीसी 118 और 119 कंपनी प्रदेश के 100 युवाओं को रोजगार देगी। इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी प्रदेश भर से ट्रेनी वर्कर के एक सौ पदों पर भर्ती करेगी। 14 मई 2016 को रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार का आयोजन होगा।
विज्ञापन


कंपनी के अधिकारी युवाओं के साक्षात्कार लेंगे। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए आयुसीमा 18 से 21 वर्ष निर्धारित की गई है। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का बारहवीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही उम्मीदवार हिमाचल का स्थायी निवासी होना चाहिए। उम्मीदवार का रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना भी अनिवार्य किया गया है।

नोएडा की कंपनी चयनित उम्मीदवार को 7065 रुपये मासिक वेतन प्रदान करेगी। इसके साथ ही पीएफ, ईएसआई, कैंटीन और ट्रांसपोर्ट की सुविधा भी प्रदान करेगी। उम्मीदवार को साक्षात्कार के दौरान सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे।
विज्ञापन

बड़सर उपरोजगार कार्यालय में साक्षात्कार कल

नौकरी
कंपनी के अधिकारी साक्षात्कार के बाद चयनित उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेंगे। चयनित उम्मीदवारों को बुलावा पत्र के माध्यम से कंपनी में ज्वाइनिंग की तिथि बताई जाएगी। जिला रोजगार अधिकारी वीपी राणा ने बताया कि नोएडा की कंपनी रोजगार कार्यालय में 14 मई को साक्षात्कार लेगी। कंपनी ट्रेनी वर्कर के एक सौ पद भरने जा रही है। पीएफ, ईएसआई सहित अन्य सुविधाएं कंपनी उपलब्ध करवाएगी।

प्रीति किचन एंप्लाइज प्राइवेट लिमिटेड नालागढ़ सोलन ट्रेनी वर्कर के 100 पद भरेगी। कंपनी के अधिकारी 9 मई 2016 को उपरोजगार कार्यालय बड़सर में पंजीकृत युवाओं के लिए साक्षात्कार लेंगे। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई, दसवीं और जमा दो निर्धारित की गई है।

कंपनी चयनित आईटीआई होल्डर को 6100 रुपये और दसवीं तथा जमा दो युवा को 5400 मासिक वेतन प्रदान करेगी। इसके साथ ही अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाएगी। बड़सर उपरोजगार कार्यालय बड़सर के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि रोजगार कार्यालय में पंजीकृत इच्छुक अभ्यर्थी 9 मई 2016 को सुबह 10 बजे उपरोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

मंडी आईटीआई में भी रोजगार का अवसर

नौकरी
आईटीआई मंडी में आईटीआई ट्रेड होल्डरों के लिए निजी कंपनी में अप्रेंटशिप के तौर पर नौकरी का सुनहरा मौका है। पीएंडजी कंपनी बद्दी 10 और 11 मई को आईटीआई मंडी में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन करेगी। इसमें जुलाई 2016 में पास होने वाले आईटीआई ट्रेड होल्डर युवा भी भाग ले सकेंगे। कैंपस इंटरव्यू में 18 से 25 वर्ष के आईटीआई ट्रेड होल्डर भाग ले सकते हैं।

इंटरव्यू में कंपनी एक साल की अप्रेंटशिप के लिए विभिन्न ट्रेडों में रोजगार प्रदान करेगी। नौकरी के लिए युवाओं को लिखित परीक्षा और साक्षात्कार से गुजरना होगा। आईटीआई मंडी के प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि एक साल अप्रेंटशिप का रोजगार विभिन्न ट्रेडों में पीएंडजी कंपनी दे रही है।

कंपनी इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, फिटर, आईटी, ईएसएम, एमएमवी, वेल्डर, टर्नर, आरएसी ट्रेडों के जुलाई में पास होने वाले युवाओं को रोजगार देगी। एक साल की अप्रेंटशिप के दौरान चयनित युवाओं को 7200 रुपये मासिक वेतन और स्टाइपंड के साथ ड्यूटी टाइम में भोजन और प्लांट तक आने-जाने की सुविधा भी कंपनी देगी। कंपनी चयनित युवाओं को चयन पत्र प्रदान करेगी। इंटरव्यू में प्रदेश भर के आईटीआई से पास हुए युवा भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

सिक्योरिटी गार्ड बनना चाहते हैं तो 10 को ऊना आएं

नौकरी
एसआईएस इंडिया लिमिटेड बद्दी ने पूर्व सैनिक एवं सिविल सुरक्षा गार्ड के 114 पद अधिसूचित किए हैं। साक्षात्कार 10 मई को जिला रोजगार कार्यालय ऊना एवं 11 मई को उपरोजगार कार्यालय अंब में सुबह 10 बजे होंगे। जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना आरसी कटोच ने बताया कि सुरक्षा गार्ड के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं या बाहरवीं पास होना चाहिए।

आयु 20 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। भूतपूर्व सैनिकों को बतौर पर्यवेक्षक तैनाती पर 95 सौ रुपये तथा गार्ड के तौर पर 91 सौ रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। जबकि सिविल सुरक्षा गार्ड को 75 सौ रुपये वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कंपनी की ओर से कम दरों पर रहने व खाने की व्यवस्था, पीएफ, ईएसआई, पेंशन तथा बोनस की सुविधा भी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक भूतपूर्व सैनिक एवं अन्य आवेदक अपनी योग्यता, जन्मतिथि, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, बोनाफाइड हिमाचली के मूल प्रमाण पत्रों व इनकी फोटो प्रतियों एवं बायोडाटा सहित 10 मई को जिला रोजगार कार्यालय ऊना एवं 11 मई को उपरोजगार कार्यालय अंब में प्रात: 10 बजे से साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें