फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी:1431 शिक्षकों का हुआ प्रमोशन

Fri, 08 Apr 2016 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 38 कनिष्ठ सहायकों को पदोन्नत कर वरिष्ठ सहायक बनाया है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
प्रदेश के 1431 सहायक अध्यापकों के लिए खुशखबरी है। शासन ने सहायक अध्यापक  एलटी से प्रवक्ता के पद पर प्रमोशन सूची जारी कर दी। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर के मुताबिक 27 अप्रैल से इनकी कांउसिलंग होगी। कब किस विषय की काउंसलिंग होगी इसके लिए अलग से तिथि जारी की जाएगी।
विज्ञापन


प्रदेश में सहायक अध्यापक एलटी से प्रवक्ता के पदों पर लोक सेवा आयोग में शिक्षकों की डीपीसी के बाद शासन की ओर से शिक्षकों की प्रमोशन सूची जारी की गई है। 

शिक्षा सचिव डी सेंथिल पांडियन ने प्रमोशन सूची जारी होने के साथ ही विभागीय अधिकारियों की शासन में हुई बैठक में शिक्षा निदेशक को नियुक्ति एवं पदोन्नति संबंधी कार्रवाई शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


एलटी से प्रवक्ता के पद पर हुआ प्रमोशन 
शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने कहा कि नियमावली के अनुरूप दुर्गम और अति दुर्गम विद्यालयों की सेवा पूरी कर चुके प्रमोशन पाने वाले शिक्षक सुगम विद्यालयों में भी तैनाती पा सकेंगे। 

एलटी से प्रवक्ता के पद पर पदोन्नति के लिए शिक्षक पिछले डेढ़ साल से इंतजार कर रहे हैं। पहले एसीआर समय पर न मिलने और फिर लोक सेवा आयोग में डीपीसी में देरी से शिक्षकों के प्रमोशन का मामला लटका था। 

संगठन ने कहा उनकी मांग पर हुआ अमल 
राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान व प्रांतीय महामंत्री सोहन सिंह माजिला ने कहा कि शिक्षक संघ की पिछले काफी समय से इसकी मांग की जा रही थी। शासन की ओर से अब उनकी मांग पर अमल किया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें