प्रशंसा को सम्मानित करते विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल
- फोटो : अमरउजाला
उत्तराखंड हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में एमपी हिंदू इंटर कॉलेज रामनगर नैनीताल की छात्रा प्रशंसा पोखरियाल ने 97 फीसदी अंक लाकर प्रदेश में टॉप किया है। साथ ही छात्राओं में उसने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उसने 500 में सर्वाधिक 485 अंक प्राप्त कर इतिहास रचा है। इंटरमीडिएट में भी बेटियों ने कमाल किया है। टॉप थ्री में बेटियों ने अपना स्थान बनाया है।
बुधवार को जारी हुआ रिजल्ट बताता है कि पहाड़ के दूरदराज के स्कूलों के बच्चे भी सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड की राह पर हैं। हाईस्कूल में प्रशंसा ने जहां अब तक के पिछले रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे अधिक अंक लाने वाली छात्राओं में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वहीं इंटरमीडिएट में विद्या मंदिर कुसुमखेड़ा नैनीताल की प्रियंका भट्ट ने 95 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। प्रियंका को 500 में से सर्वाधिक 475 फीसदी अंक मिले हैं।
वहीं हाईस्कूल के पास प्रतिशत में भी 2.79 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। इसमें बालकों का पास प्रतिशत 70.48 और बालिकाओं का 76.54 फीसदी है। वही इंटरमीडिएट के पास प्रतिशत में 3.89 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। इसमें बालिकाओं का पास प्रतिशत 4.33 और बालकों का 3.08 फीसदी है। बता दें कि हाईस्कूल में एक लाख 62 हजार 865 परीक्षार्थियों और इंटरमीडिएट में एक लाख 33 हजार 64 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।