फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिले के लिए दर-दर भटक रहे गरीब छात्र

Fri, 01 Apr 2016 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
स्कूल
विज्ञापन
फरीदाबाद में आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को स्कूलों में दाखिले के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। अभिभावक व छात्र एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में चक्कर काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग ने दाखिले से संबंधित प्रक्रिया के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक रूप से छात्रों और अभिभावकों तक पहुंचाई ही नहीं है। अब दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 8 अप्रैल घोषित हो गई है। इसमें मात्र एक सप्ताह बाकी बचा है।

आम आदमी पार्टी के लोकसभा क्षेत्र के अध्यक्ष रणवीर चंदीला व जिलाध्यक्ष मंजू गुप्ता ने प्रेस को जारी संयुक्त बयान में आरोप लगाया कि कुछ निजी स्कूलों के प्रबंधकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की सांठगांठ के कारण छात्रों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए दाखिले से संबंधित जानकारी अभिभावकों को नहीं दी गई।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि अफसरों ने यह कहकर कि आवेदन फार्म ऑनलाइन उपलब्ध है, अपने कर्तव्य की इति श्री कर ली है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शिक्षा विभाग सार्वजनिक रूप से दाखिले की सूचना नहीं दी तो पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें