फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सरकारी स्कूलों में भी प्रोविजनल एडमिशन

Fri, 01 Apr 2016 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
बोर्ड कॉपियों की जांच - फोटो : demo pic
विज्ञापन
दसवीं कक्षा के रिजल्ट से पहले इस बार सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा में दाखिले लिए जाएंगे। छात्रों को प्रोविजनल दाखिला करने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश दिए गए हैं, जबकि पहले 10वीं कक्षा के रिजल्ट के बाद यह दाखिला दिया जाता था। छात्रों की पढ़ाई बाधित नहीं हो, इसके लिए विभाग ने पहली बार प्रोविजनल एडमिशन शुरू किया है। बता दें कि अमूमन सीबीएसई स्कूलों में रिजल्ट आने से पहले तक प्रोविजनल एडमिशन का प्रावधान है।
विज्ञापन


सीबीएसई स्कूलों को देखते हुए विभाग ने यह व्यवस्था लागू की है। 11वीं कक्षा में 8 अप्रैल तक प्रोविजनल एडमिशन लिए जाएंगे। इसमें छात्र अपने पुराने स्कूल को छोड़ नए स्कूल में भी दाखिला ले सकते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी इंदू बोकन ने बताया कि प्रोविजनल एडमिशन में छात्रों से फीस भी ली जाएगी। ऐसे में अगर रिजल्ट आने के बाद अगर कोई छात्र फेल हो जाता है या स्कूल बदल लेता है तो उसकी फीस वापस करने का प्रावधान है।

टेक फेस्ट में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
सोहना रोड स्थित केआईआईटी कॉलेज में पूर्व राष्ट्रपति व वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को समर्पित एक दिवसीय टेक्नो फेस्ट का आयोजन बृहस्पतिवार को किया गया। फेस्ट में लेन गेमिंग, इलेक्ट्रो क्यू, न्यू आइडियाज, बैकट्रैक जैसी प्रतियोगिताएं हुई। आइडियाज कैन चेंज इवेंट में छात्रों ने तकनीक पर अपने  विचार रखे। इसमें पुलकित, वाद विवाद में आलोक, डबिंग में प्रियंका, कोड हंट में प्रियंका व विशाल, आई क्यू में अनुज , बैक ट्रैक में अनु गुप्ता, प्रोजेक्ट प्रेजेंटेशन में ऋतिका,  स्पेलिंग में पल्लवी और ब्रिज बिल्डिंग में पॉप सिंह और मुकेश विजेता रहे। बीटेक की छात्राओं ने ट्रैफिक रेड लाइट को सेंसर से चलाने का आइडिया दिया। फेस्ट में विजेता छात्र-छात्राओं को कॉलेज द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें