फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर से चेक होंगी सीबीएसई दसवीं की उत्तर पुस्तिकाएं

Sat, 19 Mar 2016 09:20 AM IST
रश्मि शर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीबीएसई परीक्षा - फोटो : राजन राय/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन

विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की उत्तर पुस्तिकाओं को कंप्यूटर से चेक करने की हाईटेक योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। सीबीएसई ने इसके लिए अपने तीन रीजन पंचकूला, देहरादून व चेन्नई की उत्तर पुस्तिकाओं को ऑनलाइन चेक किया जाएगा। इसमें बोर्ड बाहरी एजेंसी की मदद लेगा।

ऑनस्क्रीन मूल्यांकन व्यवस्था को शुरू करने के पीछे बोर्ड का मुख्य उद्देश्य परीक्षा सुधारों की ओर कदम बढ़ाना है। दरअसल, दो साल पहले बोर्ड ने कुछ विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं की ऑनलाइन जांच की व्यवस्था को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू की थी।
विज्ञापन


इनके नतीजे अच्छे प्राप्त हुए। उल्लेखनीय है कि चेन्नई रीजन में दसवीं के लगभग 1,39,924 छात्र हैं, जबकि देहरादून में 45,950 छात्र व पंचकूला रीजन में 1, 03,538 छात्र परीक्षा दे रहे हैं।

सीबीएसई की इस स्कीम को पारदर्शिता, समय की बचत, उचित व डिजिटल मूल्यांकन होगा। इस व्यवस्था में जहां उत्तर पुस्तिकाओं का डिजिटल रिकॉर्ड रखा जा सकेगा, वहीं पुन: मूल्यांकन करवाने वाले छात्र भी संतुष्ट हो सकेंगे। 

बोर्ड का मानना है कि कंप्यूटर से आंसरशीट चेक होने से न केवल रिजल्ट जल्दी जारी किया जा सकेगा, बल्कि पारदर्शिता भी बनी रहेगी। इस तरह चेक करने के लिए कंप्यूटर पर आंसरशीट उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


कैसे होगा मूल्यांकन
ऑनस्क्रीन मूल्यांकन के तहत उत्तर पुस्तिका कंप्यूटर पर उपलब्ध होगी। डिजिटल रूप से उत्तर पुस्तिकाओं को एक सेंट्रल सर्वर में एकत्र किया जाएगा। फिर इन्हें केंद्रों पर चेक होने के लिए भेजा जाएगा। इन्हें शिक्षक कंप्यूटर पर ही जांचेंगे। इसमें अंक भी डिजिटल रूप से दिए जाएंगे, लिहाजा कंप्यूटर गलत अंक लेगा ही नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें