1 अप्रैल से शुरू होने वाली ओपन स्कूल की बारहवीं और दसवीं कक्षा की परीक्षाओं की तैयारियां तेज हो गई हैं। हरियाणा बोर्ड ने पात्र परीक्षार्थियों के रोल नंबर ऑनलाइन कर दिए हैं। छात्र बोर्ड की वेबसाइट www.bïUsïeh.àærg.inïU पर लॉगइन कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे छात्र जिनका रोल नंबर रोक दिया गया है, वे दसवीं का प्रमाण पत्र, रि-अपीयर कार्ड, ऑनलाइन फॉर्म की हार्डकॉपी बोर्ड कार्यालय में जमा करवाकर 21 से 31 मार्च तक अपना रोल नंबर प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड कार्यालय की शाखा अवकाश वाले दिन भी रोल नंबर जारी करने के लिए खुली रहेगी।
किसी भी छात्र को बिना रोल नंबर पर्ची के परीक्षा में बैठने की अनुमति प्रदान नहीं की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी सतेंद्र वर्मा ने बताया कि ओपन स्कूल की परीक्षाओं से जुड़ी सभी जानकारियां शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं।