पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने नौवीं और 11वीं के आनलाइन नतीजों की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। बोर्ड के सचिव गुरिंदरपाल सिंह बाठ ने रिजल्ट ऑनलाइन करने के क्रम में नौवीं और 11वीं के परिणामों को 25 अप्रैल तक बढ़ा दिया है।
उन्होंने स्कूलों को निर्देश दिए कि रिजल्ट को अंतिम रूप से प्रस्तुत करने के बाद इसकी मूल कापी स्कूल रिकार्ड में रखी जाए। बोर्ड को परिणाम की मूल कापी भेजने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि जो स्कूल अपने विद्यार्थियों का परिणाम ऑनलाइन अपडेट नहीं कर पाएंगे, वह स्कूल अपने विद्यार्थियों को अगली श्रेणी में नहीं भेज पाएंगे। ऐसे विद्यार्थियों का ट्रांसफर सर्टिफिकेट भी ऑनलाइन नहीं काटा जा सकेगा। इसके उपरांत स्कूलों को कोई मौका नहीं दिया जाएगा।