फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इंजीनियरिंग के साथ फ्रेंच भी सीखेंगे बीटेक स्टूडेंट्स

Wed, 18 May 2016 12:01 AM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
इंजीनियरिंग के साथ बीटेक के छात्र फॉरेन लैंग्वेज में दक्ष होंगे - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स अब फर्राटेदार फ्रेंच भी बोलेंगे। हिमाचल प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स को फॉरेन लैंग्वेज भी पढ़ाएगी। साथ ही यूनिवर्सिटी अपने पाठ्यक्रम को इंडस्ट्री से जोड़ेगी।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ने दोनों महत्वपूर्ण फैसले प्रदेश के 43 महाविद्यालयों में लागू करने को प्रस्ताव तैयार कर लिया है। यूनिवर्सिटी के इस फैसले से प्रदेश के 43 महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्रों को बड़ी सौगात मिलेगी।

इससे पहले तकनीकी विवि ने च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) को महाविद्यालयों में लागू कर एक नई पहल की है। विद्यार्थियों को अंकों की बजाय ग्रेडिंग दी जाती है। सीबीसीएस के बाद अकादमिक ब्रांच का यह बड़ा फैसला है।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग के साथ बीटेक के छात्र फॉरेन लैंग्वेज में दक्ष होंगे। इंडस्ट्री की डिमांड पर पाठ्यक्रम तैयार करने से युवा वर्ग शिक्षा हासिल करने के बाद देश के नामी उद्योगों में स्वरोजगार भी हासिल कर सकते हैं।

तकनीकी विवि शीघ्र इन दोनों प्रस्तावों को बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक में लाएगी। यहां प्रस्ताव पर मुहर लगने के बाद इसे बोर्ड ऑफ अकादमिक काउंसिल और बोर्ड ऑफ गवर्निंग बॉडी की बैठक में लाया जाएगा। तीन बैठकों में सैद्धांतिक मंजूरी के बाद इसे महाविद्यालयों में लागू किया जाएगा।

तकनीकी विवि अब इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स को फॉरेंन लैंग्वेज भी पढ़ाएगी। साथ ही यूनिवर्सिटी अपने पाठ्यक्रम को इंडस्ट्री से भी जोड़ेगी। विवि ने दोनों महत्वपूर्ण फैसलों को प्रदेश के महाविद्यालयों में लागू करने को प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है।- डा. एनएन शर्मा, डीन अकादमिक, तकनीकी विवि
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें