फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलयू: आखिर कहां जाती है सुविधा के नाम पर वसूली गई फीस?

Mon, 24 Jul 2017 07:39 PM IST
सचिन त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय को फीस की वसूली की जितनी चिंता होती है, उतनी फिक्र सुविधाएं देने में नहीं दिखती। एक अनुमान के मुताबिक करीब सवा करोड़ रुपये हर साल सुविधाओं के नाम पर विश्वविद्यालय वसूलता है। पर, साल भर कुछ करता नहीं और रकम उसके खाते में चली जाती है।
विज्ञापन


मेडिकल रिलीफ फंड के लिए इंश्योरेंस के नाम पर करीब 40 लाख रुपये वसूले हैं, पर इंश्योरेंस कौन-सी एजेंसी करेगी, इसका नाम तक तय नहीं है। साफ है कि आज की तारीख में अगर किसी स्टूडेंट के साथ कोई दुर्घटना घट जाती है तो फीस जमा करने के बावजूद उसे मेडिकल रिलीफ फंड से कोई सहायता नहीं मिलेगी।

यही नहीं निर्बल छात्र सहायता कोष, लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव, डेलीगेसी, गेम्स के नाम पर हर साल लाखों रुपये वसूले जाते हैं। जानिए किन-किन मदों में कैसे हो रही वसूली...
विज्ञापन


मेडिकल रिलीफ फंड
एलयू मेडिकल रिलीफ फंड के नाम पर हर स्टूडेंट से सालाना 200 रुपये फीस लेता है। परिसर में इस समय औसतन 20 हजार स्टूडेंट हैं। यानी हर साल करीब 40 लाख रुपये इकट्ठा होते हैं। विवि ने अभी स्टूडेंट्स का बीमा कराने के लिए एजेंसी तक तय नहीं की है। विवि पिछले साल तक केवल फर्स्ट ईयर वाले स्टूडेंट्स का बीमा ही कराता रहा है। जबकि फीस की वसूली सभी से की जा रही है।

खेल-कूद सहायता कोश
यहां भी खेल होता है। विवि स्टूडेंट्स को गेम्स सुविधा देने के लिए 125 रुपये वसूलता है। यह रकम भी करीब 25 लाख रुपये हो जाती है। पर आलम यह है कि फिजिकल एजूकेशन विभाग के स्टूडेंट्स भी सुविधाओं के लिए तरसते रहते हैं। साधारण स्टूडेंट को तो यह भी नहीं पता कि उन्हें खेलने के लिए खेल सामग्री भी मिल सकती है।

निर्बल छात्र सहायता कोष

- फोटो : amar ujala
विश्वविद्यालय हर साल हर स्टूडेंट से दो सौ रुपये निर्बल छात्र सहायता कोष के लिए लेता है। यानी इस मद में भी करीब 40 लाख रुपये वसूले जाते हैं। पर, इस कोष से स्टूडेंट्स की सहायता के लिए विश्वविद्यालय कभी गंभीर नहीं दिखा। कई साल से तो इस फंड से किसी को मदद नहीं मिली। दो साल पहले विवि ने इसके लिए नियमावली तैयार की। इस मद से स्टूडेंट्स को मदद देने के लिए ‘अर्न व्हाइल लर्न’ योजना शुरू की गई।

योजना के अनुसार सहायता पाने के लिए स्टूडेंट्स को विश्वविद्यालय में काम करना होगा। प्रचार-प्रसार न होने की वजह से पहले साल विवि के करीब 20 हजार स्टूडेंट्स में से केवल 24 ने योजना के लिए आवेदन किया। इनमें से केवल 5 ही विवि के नियमों के खांचे में फिट हो सके। पिछले साल इनकी संख्या 50 के करीब रही। इस साल नियम बदलने की बात कही गई। पर, अभी तक नए नियमों का अता-पता नहीं है।

स्टूडेंट यूनियन फीस

लखनऊ विश्वविद्यालय - फोटो : amar ujala
विव प्रशासन छात्रसंघ चुनाव के नाम पर हर स्टूडेंट से 75 रुपये फीस वसूलता है। विश्वविद्यालय में वर्ष 2005 तक छात्रसंघ चुनाव हुए थे। उसके बाद मायावती के शासनकाल में छात्रसंघ चुनाव पर रोक लग गई थी। वर्ष 2012 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर छात्रसंघ बहाली का आश्वासन दिया गया लेकिन चुनाव आज तक नहीं हो पाए। छात्रसंघ चुनाव पर भले ही रोक लगी हुई थी, पर लविवि लगातार स्टूडेंट्स से छात्रसंघ के नाम पर फीस की वसूली करता रहा। इस तरह से विवि हर साल करीब 15 लाख रुपये छात्र संघ चुनाव के हजम कर रहा है।

डेलीगेसी फीस
विवि डे स्कॉलर स्टूडेंट के लिए शहर के अलग-अलग हिस्सों में डेलीगेसी संचालित करता है। इनकी हालत बेहद खराब है। डेलीगेसी में स्टूडेंट्स को समाचार पत्र व पत्रिकाएं तथा स्पोर्ट्स सुविधा उपलब्ध करानी होती है। यहां तक कि विवि की खेल प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए स्टूडेंट्स को हॉस्टल या फिर डेलीगेसी का सदस्य रहना अनिवार्य है। इसके बावजूद हर साल स्टूडेंट्स से वसूल की गई 10 लाख रुपये कहां खर्च होती है, कहीं नजर नहीं आती है।
विज्ञापन

सत्र शुरू होने से पहले हो जानी चाहिए थी बैठक

एलयू का दीक्षांत समारोह - फोटो : amar ujala
लविवि ने अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. राजकुमार सिंह को कुलसचिव जैसा अहम पद भी दे रखा है। दो पद होने की वजह से वे मेडिकल रिलीफ फंड के साथ ही पूअर बॉयज फंड के लिए प्रस्तावित बैठक का आयोजन नहीं कर सके हैं। जबकि इन दोनों की व्यवस्था सत्र शुरू होने से पहले हो जानी चाहिए थी।

सुविधाओं पर जल्द ही हो जाएगा फैसला
विवि पूअर बॉयज फंड और मेडिकल रिलीफ फंड पर जल्द ही निर्णय लेगा। यह बड़ा मामला है इसलिए जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं ले सकते। मेडिकल इंश्योरेंस एक साल के लिए मिलेगा भले ही किसी अवधि के लिए हो। छात्रसंघ चुनाव पर हाईकोर्ट का स्टे है। बाकी सुविधाओं का लाभ स्टूडेंट्स को दिया जा रहा है। वे इन सुविधाओं के लिए संपर्क कर सकते हैं।
प्रो. एनके पांडेय
प्रवक्ता, लविवि
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें