फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं, 12वीं पास के लिए नौकरी, इंटरव्यू से होगी भर्ती

Sat, 23 Apr 2016 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
इंटरव्यू में प्रदेश भर की विभिन्न आईटीआई से अलग-अलग व्यवसायों से कोर्स पास कर चुके युवा भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
हिमाचल के जिला कांगड़ा के आईटीआई शाहपुर में मई माह के पहले हफ्ते में राजस्थान की एक प्रतिष्ठित कंपनी श्रीराम पिस्टस एंड रिंग्स लिमिटेड कैंपस इंटरव्यू के माध्यम से 100 प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार मुहैया करवाएगी।
विज्ञापन


इंटरव्यू में प्रदेश भर की विभिन्न आईटीआई से अलग-अलग व्यवसायों से कोर्स पास कर चुके युवा भाग ले सकते हैं। इसके अलावा कंपनी इस बार10वीं और 12वीं पास युवाओं के अलावा दिव्यांग अभ्यर्थियों (गूंगे और बहरों) का भी इसी दिन नौकरी के लिए चयन करेगी।

इंटरव्यू आईटीआई परिसर में 6 और 7 मई को होगा- संस्थान के  ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि कंपनी फिटर, टर्नर,  मशीनिस्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, आटोमोबाइल्स, वायरमैन और फाउंड्रीमैन आदि व्यवसायों में युवाओं का चयन करेगी।
विज्ञापन


युवाओं की उम्र 18 से 30 वर्ष होनी चाहिए। उन्होंने बताया की आईटीआई पास युवाओं को दो वर्ष के लिए ट्रेनी वर्कमैन के तौर पर रखा जाएगा। इसकी एवज में उन्हें 8200 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी, जबकि अन्य युवाओं को 7900 से 8400 रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी। कैंपस इंटरव्यू के दिन अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें