जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रों की टीम एक मई को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का दौरा करेगी। ऑल इंडिया स्टूडेंट फेडरेशन (एआईएसएफ) के पदाधिकारी सेमिनार में भाग लेंगे, जिसमें छात्रों को लोकतंत्र, आजादी, संस्कृति और छात्रों के संघर्ष के बारे में बताया जाएगा।
एआईएसएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वल्ली उल्ला खादिरी के मुताबिक, एक मई को अलीगढ़ मुस्लिम विवि कैंपस में सेमिनार होगा। ट्रीट टू डेमोक्रेसी, फ्रीडम, कल्चर एंड स्ट्रग्ल ऑफ स्टूडेंट नाम सेमिनार में जेएनयू में एआईएसएफ यूनिट की अध्यक्ष राहेला प्रवीण प्रमुख वक्ता होगी। कार्यक्रम का आयोजन एआईएसएफ और अलीगढ़ छात्र यूनियन द्वारा किया जा रहा है।