फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू नारेबाजी विवाद : कोर्ट ने स्पेशल सेल से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

Fri, 27 May 2016 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के खिलाफ देशद्रोह के मामले में कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को स्टेट्स रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश कोर्ट ने तीन चैनलों के खिलाफ दिल्ली सरकार की शिकायत के मद्देनजर दिया है ताकि कोर्ट इसकी सुनवाई के संबंध में फैसला कर सके।
विज्ञापन


पटियाला हाउस अदालत के सीएमएम सुमित दास ने दिल्ली पुलिस को केस का स्टेट्स बताने का निर्देश दिया है। केस की सुनवाई के लिए 12 जुलाई की तारीख तय की है। कोर्ट का यह निर्देश दिल्ली सरकार की उस शिकायत पर सुनवाई करते हुए आया है, जिसमें कहा गया है कि समाचार चैनलों ने जेएनयू में नौ फरवरी को हुई नारेबाजी के सिलसिले में डॉक्टर्ड वीडियो अपने चैनलों पर चलाएं।

अदालत ने इन चैनलों के खिलाफ शिकायत पर सुनवाई पर रोक से फिलहाल इंकार कर दिया। अदालत ने दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल से केस की स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। मामले में आरोपी समाचार चैनल के एडिटर इन चीफ ने सुनवाई पर रोक लगाने की मांग की थी।
विज्ञापन


चैनल के संपादक ने अपनी अर्जी में कहा था कि इस मामले में थाना वसंत कुंज नार्थ में 11 फरवरी को एफआईआर दर्ज की गई थी। सरकार ने जिस वीडियो को डॉक्टर्ड बताया है। वह इस केस में जांच का आधार है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसके बाद ही वीडियो की सत्यता का  पता चल सकता है।

इसलिए फिलहाल इस शिकायत की सुनवाई पर रोक लगा दी जाए। दिल्ली सरकार की ओर से बहस करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता हरिहरन ने अर्जी का विरोध करते हुए कहा कि सरकार की शिकायत व एफआईआर की विषय वस्तु अलग-अलग है।

दिल्ली सरकार ने तीन चैनलों व उनके संपादकों के खिलाफ शिकायत दायर कर उन पर डॉक्टर्ड वीडियो चलाकर अशांति फैलाने और जनता को भड़काने का आरोप लगाया था। इन चैनलों को समन जारी कर मुकदमा चलाने की मांग सरकार ने की थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें