जेईई मेन परीक्षा में गणित एक अबूझ पहेली बन जाता है, लेकिन गत वर्षों के ट्रेंड्स देखकर रिवाइज करने से इससे पार पाया जा सकता है। जेईई की तीन अप्रैल को ऑफलाइन और नौ व 10 अप्रैल को ऑनलाइन परीक्षा होनी है।
विशेषज्ञों के मुताबिक परीक्षा में गणित के करीब 40 प्रतिशत सवाल आसान होते हैं। अंतिम समय में तैयारी करने वाले छात्रों को मैथ्स में गत वर्षों के ट्रेंड्स भी देखने की जरूरत है। मेन परीक्षा की तैयारी के लिए विशेषज्ञों के कुछ टिप्स...
इन बिंदुओं पर दें ध्यान:
-गत वर्षों में आए प्रश्न पत्रों के सवालों का ट्रेंड देखा जा सकता है। परीक्षा में लगभग हर चैप्टर से प्रश्न आते हैं।
-गणित में अभ्यास का विषय है। यानी जितना ज्यादा अभ्यास करेंगे, उतना ही बेहतर होगा।
-मॉक टेस्ट जरूर हल करें, इससे आपकी पकड़ मजबूत होने के साथ ही समय का प्रबंधन भी आसान हो जाता है।
-ग्राफिकल एप्रोच गणित के सवालों को हल करने में बहुत सहायता करती है। अगर आप ग्राफ बना लेते हैं तो कैलकुलस के कई सवाल चुटकियों में हल हो जाते हैं।
-जोड़ और घटाव की छोटी से छोटी गलतियां करने से परहेज करें।
-ओएमआर शीट पर उत्तर मार्क करते वक्त सावधानी बरतें।
-फंक्शन थ्योरी पर अपनी पकड़ मजबूत करें क्योंकि बहुत से सवालों में इसका प्रयोग होता है।
-रफ कार्य करते समय साफ-साफ लिखें, क्योंकि अक्सर जल्दबाजी में गलत लिख जाता है और वह सवाल हल नहीं हो पाता है।
-प्रश्न पत्र मिलने के बाद दो तीन मिनट आसान सवालों की खोज में लगाएं। 30 से 40 प्रतिशत गणित के सवाल आसान और घुमावदार होते हैं।
-किसी भी सवाल में उलझने के बजाय जरूरी है कि आप एक सवाल को दो से तीन मिनट में सुलझाने का प्रयास करें। वक्त बर्बाद न करें।
-जिन टॉपिक पर आपकी पकड़ अच्छी है, उन पर ध्यान दें, लेकिन फार्मूले और कांसेप्ट सभी टॉपिक्स के याद होने चाहिए।
-एक टाइम टेबल बनाकर सभी विषयों की तैयारी बेहतर तरीका हो सकता है।
-कभी भी उत्तर को आखिर में मार्क करने के लिए न छोड़ें। इससे गलती होने की संभावना बढ़ जाती है।
(अचीवर्ज क्लासेज के सीईओ और गणित के विशेषज्ञ मनु पंत के मुताबिक)
हमसे पूछें सवाल, विशेषज्ञ देंगे जवाब:
इंजीनियरिंग की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा जेईई मेन का समय नजदीक आ रहा है। बोर्ड परीक्षाओं में व्यस्त छात्रों के लिए यह चुनौति है कि वह किस पैटर्न से अंतिम समय में तैयारी करें।
इसके लिए अमर उजाला के ईमेल एड्रेस पर सवाल पूछें और हमारे विशेषज्ञ उसका जवाब देंगे। सवाल aftaba@ddn.amarujala.com हमें एड्रेस पर ईमेल करें।