फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेईई मेन 2016: सीबीएसई ने जारी किया नया सर्कुलर

Fri, 22 Apr 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर/चंडीगढ़
विज्ञापन
जेईई मेन - फोटो : demo
विज्ञापन
ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन 2016 मेंपूछे गए भौतिक, रसायन और गणित के गलत प्रश्न पर पूरे अंक दिए जाएंगे। इसका सर्कुलर सीबीएसई ने वीरवार को जारी कर दिया। आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी, आईएसएम धनबाद और जीएफटी में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा 3 अप्रैल को कराई गई थी। जेईई मेन का रिजल्ट 27 अप्रैल को आ जाएगा।
विज्ञापन


पेपर कोड-जी से पूछे गए चार प्रश्न गलत थे जो चार-चार अंक के (16 अंक) थे। अब सीबीएसई बोर्ड ने मामले का संज्ञान लिया और गलत सवाल पर सबको अंक देने का फैसला किया। सीबीएसई का कहना है कि सामान्य मार्किंग से कॉमन मेरिट लिस्ट पर किसी तरह का असर नहीं पड़ेगा।

इस बार दो लाख छात्र-छात्राओं को सफल घोषित किया जाना है। जेईई मेन का रिजल्ट 27 अप्रैल को आ जाएगा, फिर सिर्फ आईआईटी में एडमिशन की प्रवेश परीक्षा के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे। यह प्रक्रिया 29 अप्रैल से 4 मई तक चलेगी। सीबीएसई ने जेईई मेन के अलग-अलग सेट के क्वेश्चन पेपर भी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें