बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी ने 15 मई को होने वाले पीएमईटी एग्जाम में मॉक टेस्ट की सुविधा भी उपलब्ध करा दी है। इसके शुरू होने से परीक्षा में शामिल होने वाले करीब 15 हजार परीक्षार्थी बेहतर ढंग से तैयारी कर सकते हैं।
बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर ने बताया कि यूनिवर्सिटी के इतिहास में पहली बार पीएमईटी की ऑनलाइन परीक्षा हो रही है जिसमें तमाम परीक्षार्थियों को कंप्यूटर के सामने बैठकर ही प्रश्न पत्र के जवाब भरने होंगे।
परीक्षा की नई प्रणाली के बारे में जागरूक करने के लिए यूनिवसिर्टी ने अपनी वेबसाइट www.bfuhs.ac.in पर पीएमईटी के मोक टेस्ट के लिए प्रश्न पत्र व उतर कुंजी उपलब्ध करवा दी है ताकि परीक्षार्थी उसे अच्छे ढंग से समझ सकें।
कुछ समय पहले यूनिवर्सिटी ने पीजी कोर्स के लिए भी ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा करवाई थी और उसके सफल रहने के चलते ही इस साल पीएमईटी को ऑनलाइन आयोजित करने का फैसला लिया है।