फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब इस तारीख तक कर सकेंगे लीट और पैट के लिए आवेदन

Fri, 06 May 2016 09:32 AM IST
राकेश भारद्वाज/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड से पॉलीटेक्निक एंट्रेंस टेस्ट और (लिटरेरी एंट्रेस टेस्ट)लीट के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के हजारों युवाओं को तोहफा दिया है। तकनीकी शिक्षा बोर्ड से पॉलीटेक्निक एंट्रेंस टेस्ट और (लिटरेरी एंट्रेस टेस्ट)लीट के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी है। इसके चलते अब पैट को चालान के साथ छह मई और ऑनलाइन फीस जमा करवाने के साथ नौ मई तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन


वहीं लीट के लिए चालान के साथ 11 और ऑनलाइन फीस के साथ 14 मई तक युवा आवेदन कर सकते हैं। इससे पूर्व बोर्ड ने चालान के साथ तीन मई और ऑनलाइन आवेदन के लिए पांच मई तक का समय निर्धारित किया था। जानकारी के अनुसार तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने इस बार नई प्रणाली शुरू की है।

इसके तहत बोर्ड ने चालान के माध्यम से फीस जमा करवाने के साथ पहली बार ऑनलाइन फीस जमा करवाने का भी ऑप्शन दिया है। पैट और लीट के लिए आवेदन करते समय चालान के साथ फीस जमा करवाने के बाद फीस की डिटेल भरनी पड़ेगी। वहीं क्रेडिट, डेविट और ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से भी युवा आवेदन फीस भर सकते हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन फीस जमा करवाने से युवाओं को बैंक की लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं रहेगी। सूचना के अनुसार पैट और लीट के लिए आवेदन करने के लिए प्रदेश भर के युवाओं और उनके अभिभावकों ने बोर्ड से इसकी तिथि बढ़ाने की मांग की थी। युवाओं और उनके अभिभावकों की मांग पर बोर्ड ने फैसला लेते हुए आवेदन करने की तिथि को आगे खिसका दिया है। उधर, तकनीकी शिक्षा बोर्ड सचिव सुनील वर्मा ने बताया कि पैट और लीट को आवेदन करने की तिथि बोर्ड ने बढ़ा दी है।

पैट को 15 तो लीट को आते हैं पांच हजार आवेदन
हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड से पैट और लीट के लिए करीब 20 हजार युवा हर साल आवेदन करते हैं। इसमें 15 हजार पैट और पांच हजार लीट को आवेदन आते हैं। इस बार बोर्ड की ऑनलाइन प्रणाली शुरू होने से इन आवेदनों के बढ़ने की भी उम्मीद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें