फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोफेशनल कोर्सेज के एंट्रेस की वेटेज 85 फीसदी होगी

Fri, 06 May 2016 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • दिल्ली विश्वविद्यालय दाखिला प्रक्रिया
  • प्रोफेशनल कोर्सेज के एंट्रेस की वेटेज 85 फीसदी होगी
  • स्टैंडिंग कमेटी में बनी सहमति, साक्षात्कार और समूह चर्चा के लिए 15 फीसदी वेटेज
  • एंट्रेस पीजी की तरह ही 19 से 23 जून के बीच दिल्ली समेत छह बाहरी शहरों में होगा
विज्ञापन
दिल्ली यूनिवर्सिटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी प्रोफेशनल कोर्सेज में दाखिले के लिए होने वाले एंट्रेस टेस्ट की वेटज  85 फीसदी व साक्षात्कार व समूह चर्चा की वेटेज 15 फीसदी होगी। केवल बीएससी शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य एवं खेल कोर्स में प्रवेश परीक्षा के लिए 70 फीसदी की वेटेज रहेगी। जबकि, 30 फीसदी की वेटेज में 12वीं के अंक व खेल में छात्र की उपलब्धि को देखा जाएगा।
विज्ञापन


पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेज की तरह ही इन कोर्सेज के लिए एंट्रेस भी दिल्ली समेत छह बाहरी शहरों में 19 जून से 23 जून के बीच होंगे। डीयू की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में बृहस्पतिवार को इस पर सहमति बन गई है। बैठक में यूजी स्तर के प्रोफेशनल कोर्सेज के साथ-साथ एमफिल व पीएचडी स्तर की दाखिला प्रक्रिया को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

सूत्र बता रहे हैं कि बैठक में अंडर ग्रेजुएट स्तर के कोर्सेज बीएमएस, बीबीए (एफआईए) व बीबीई, बीएल.एड, बीटेक इंर्फोमेशन टेक्नॉलॉजी एंड मैथमेटिकल साइंस व बीए ऑनर्स ह्यूमेनिटीज एंड सोशल साइंस कोर्सेज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा के अंकों की वेटेज 85 फीसदी व साक्षात्कार व समूह चर्चा के अंकों की वेटेज 15 फीसदी होगी। जबकि बीएससी शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य एवं खेल कोर्स में प्रवेश परीक्षा के अंकों की वेटेज 70 फीसदी रहेगी। 12वीं के अंकों व विभिन्न स्तरों के स्पोट्र्स प्रमाण पत्रों की वेटेज 30 अंकों की होगी।
विज्ञापन


वहीं पीजी कोर्सेज के समान ही इन कोर्सेज के लिए प्रवेश परीक्षा दिल्ली, जम्मू, बेंगलूरु, वाराणसी, कोलकाता व नागपुर में 19-23 जून के बीच आयोजित होगी। परीक्षा अवधि भी पीजी कोर्सेज की प्रवेश परीक्षा के समान ही दो घंटे की होगी। इन कोर्सेज के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 10 मई से शुरू होने की संभावना है। हालांकि अभी प्रक्रिया शुरू करने की तिथि को लेकर फैसला नहीं हुआ है। 

एमफिल-पीएचडी में भी 85 व 15 की वेटेज
 एमफिल व पीएचडी में भी प्रवेश परीक्षा के अंकों की वेटेज 85 फीसदी रखने और साक्षात्कार व समूह चर्चा सहित किसी अन्य प्रकार के टेस्ट के 15 फीसदी वेटेज पर चर्चा हुई। दरअसल, इस 15 फीसदी के लिए संबंधित विभाग तय करेगा कि वह इसके लिए साक्षात्कार, समूह चर्चा को शामिल करेगा या फिर किसी अन्य प्रकार का कोई टेस्ट लेगा। इनके लिए भी दाखिले 10 मई से शुरू होने की संभावना है।

लेकिन, इस पर अंतिम फैसला होना बाकी है। स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य प्रो आरएन दुबे ने बताया कि बैठक में उन्होंने एमफिल स्तर पर सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव दिया। दरअसल, अभी हर विभाग में एमफिल की 25 फीसदी सीटें हैं, जो कई सालों से नहीं बढ़ीं। उनके इस प्रस्ताव पर बैठक में कहा गया कि इस पर विचार किया जाएगा। वहीं उन्होंने प्रस्ताव दिया था कि डीयू ने 25 अगस्त 2015 को अधिसूचित किया था कि वही शिक्षक गाइड बन सकते हैं, जो कि कोई अहम प्रोजेक्ट कर रहे हों। लेकिन, इसे पहले की तिथि से लागू किया गया, जिससे कई शिक्षक अयोग्य हो गए। उन्होंने प्रस्ताव दिया कि इसे 25 अगस्त से ही लागू किया जाए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें